Header Ads

Header ADS

गोदाम प्रभारी की गुंडागर्दी: खाद लेने पहुंचे किसान को दी गालिया और धमकी - KOLARAS NEWS

कोलारस। बदरवास में विपणन संघ के गोदाम से डीएपी और यूरिया खाद वितरण में मनमानी से किसान परेशान हैं। खाद बांटने को लेकर हुई बात झगड़े तक आ पहुंची। गालियां देने पर किसान ने गोदाम प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया हैं। 

जानकारी के अनुसार किसान सुनील जाटव ( 28 ) पुत्र चैतूराम जाटव निवासी ग्राम बिजरौनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 28 अक्टूबर को मैं यूरिया खाद लेने आया था। मुझे देखकर गोदाम प्रभारी अखिलेश गुप्ता अश्लील गालियां देने लगे। जातिसूचक गालियां देकर कहा कि चला जा तुझे खाद नहीं दूंगा। शिकायत जिससे करना हैं, कर दे। गोदाम प्रभारी अखिलेश गुप्ता ने बिना वजह किसानों के सामने मुझे गालियां दी।

पुलिस ने गोदाम प्रभारी अखिलेश गुप्ता के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामला जांच में लिया हैं। किसानों ने आरोप लगाया है कि गोदाम प्रभारी रात के समय खाद की कालाबाजारी करता हैं। 

गोदाम प्रभारी की 1 महीने से शिकायत कर रहा हूं: 

वहीं इस संबंध में वीरेंद्र रघुवंशी,विधायक कोलारस ने कहा कि बदरवास में सरकारी गोदाम से किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा हैं। गोदाम प्रभारी द्वारा खाद ब्लैक में बेचा जा रहा हैं। यूरिया का कट्टा 264 का है जिसे 300 रुपए में बेच रहा हैं। डीएपी खाद भी 1200 रुपए में बेचा जा रहा हैं। इस मामले की कलेक्टर,सहकारिता विभाग के ज्वाइंट डायेक्टर से लेकर जिला विपणन संघ के अधिकारी से भी कर चुका हूं । गाली गलौज करने पर आज किसानों ने परेशान होकर एफआईआर दर्ज करा दी हैं।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2HMSl85
via IFTTT
Powered by Blogger.