Header Ads

Header ADS

IPL: कब- कहां LIVE देखें पंजाब और चेन्नै के बीच मुकाबला

नई दिल्लीतीन बार की चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल-2020 का 18वां मुकाबला आज यानी रविवार को खेला जाना है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नै ने सीजन में विजयी आगाज किया और मुंबई इंडियंस को हराया लेकिन फिर उसे अगले तीनों मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी। पंजाब को भी अब तक 4 में से 3 मैचों में हार मिली है। अब चेन्नै और पंजाब आमने-सामने होंगे। पंजाब को सीजन के पहले मैच में दिल्ली ने सुपर ओवर में हराया जिसके बाद उसने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 97 रन के बड़े अंतर से हराया लेकिन फिर राजस्थान और मुंबई ने उसे मात दी। देखें, आइए जानते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं। कब खेला जाएगा किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के बीच IPL-2020 का 18वां मैच? किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के बीच के 13वें एडिशन का 18वां मैच रविवार 4 अक्टूबर को खेला जाएगा। किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के बीच IPL-2020 का 18वां मैच कहां खेला जाएगा? किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के बीच IPL-2020 का 18वां मैच दुबई के इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के बीच IPL-2020 का 18वां मैच कितने बजे शुरू होगा?किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के बीच IPL-2020 का 18वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैच का लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं?किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के कई चैनलों पर देख सकते हैं। आप nbt.in पर भी मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड देख सकते हैं।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cYmT1Z
Powered by Blogger.