Header Ads

Header ADS

IPL 2020: टी20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 72 रन की पारी खेलकर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए। कोहली ने बैंगलोर के पहले तीन मैचों में 3, 1 और 14 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद अबू धाबी में उन्होंने हाफ सेंचुरी बनाकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाई थी। 181 मैचों में 5502 रन बनाकर विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सोमवार को विराट कोहली के पास दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक और उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। कोहली टी20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने से सिर्फ 10 रन दूर हैं। अगर कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो वह 9000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। कुल मिलाकर देखें तो कोहली टी20 क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन सकते हैं। 270 पारियों में कोहली के नाम टी20 क्रिकेट में 41.05 के औसत से 8990 रन हैं। उनका स्ट्राइक रेट 134.25 का है। उन्होंने पांच शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन की बात करें तो क्रिस गेल इस सूची में सबसे आगे हैं। गेल के नाम 404 मुकाबलों में 13296 रन हैं। उसके बाद कायरन पोलार्ड 10370 रन बनाकर दूसरे पायदान पर हैं। पोलार्ड ने कुल 517 मैच खेले हैं। शोएब मलिक 9926, ब्रैंडन मैकलम 9922, डेविड वॉर्नर 9451 और आरोन फिंच 9148 रन बनाकर इस लिस्ट में इसके बाद जगह बनाते हैं। इसके अलावा कोहली आईपीएल में 200 छक्के पूरे करने के भी करीब पहुंच गए हैं। कोहली इस समय टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे पायदान पर हैं। उनके नाम आईपीएल में कुल 192 छक्के हैं। कोहली अगर 8 छक्के और लगा देते हैं तो वह आईपीएल में 200 सिक्स लगाने वाले वह चौथे भारतीय बल्लेबाज होंगे। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और रोहित शर्मा ऐसा कर चुके हैं।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3nl86D4
Powered by Blogger.