Header Ads

Header ADS

आदिवासी विकास विभाग के एडी पर प्रताड़ना के आरोप

Publish Date: | Mon, 05 Oct 2020 04:11 AM (IST)

छिंदवाड़ा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। कार्यस्थल पर महिलाओं को प्रताड़ित करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दो हफ्ते के भीतर ही इस प्रकार की दो शिकायतें सामने आ चुकी हैं। ताजा मामला आदिवासी विकास विभाग में पदस्थ एडी सीके दुबे को लेकर सामने आया है, जिसमें छात्रावास अधीक्षिका ने आरोप लगाया कि एडी ने उनसे कार्यस्थल पर बुरा बर्ताव किया, इस मामले में उन्होंने एडीएम को लिखित शिकायत की है। दूसरी ओर दो हफ्ते पहले भी छिंदवाड़ा रेंजर के खिलाफ वन विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी ने भी प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे, दोनों मामलों में विभागीय जांच चल रही है।

इस स्थिति के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार व्यवस्था की लापरवाही ही सामने आ रही है, क्योंकि कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न केा लेकर इंटरनल कंपलेंट कमेटी यानि आईसीसी का सक्रिय नहीं होना है। ताज्जुब की बात ये है कि कई विभागों में ये कमेटी सक्रिय ही नहीं है, तो कई जगह तो इस प्रकार की कमेटी का गठन ही नहीं हुआ है।लोकलाज और पारिवारिक वजहों के चलते महिलाएं इस मामले में शिकायत करने से बचती हैं, जिसके कारण आरोपित कर्मचारियों और अधिकारियों के हौसले बुलंद होते जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप इस प्रकार की घटनाएं सामने आती है। जिससे न सिर्फ विभाग की किरकिरी होती है, बल्कि शासकीय कार्यालयों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं।

मेरे खिलाफ आरोप दुर्भावना से प्रेरित होकर लगाए जा रहे हैं, मैं हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हूं।

– सीके दुबे, एडी आदिवासी विकास विभाग।

आधे शहर में नहीं हुई जल आपूर्ति

छिंदवाड़ा। कन्हरगांव और माचागोरा डैम लबालब होने के बाद भी जिले में जल आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसकी वजह जगह-जगह से पाइप लाइन टूटना बताया जा रहा है। रविवार को शहर के कई वार्डों में जल आपूर्ति प्रभावित हुई। कई क्षेत्रों में तो टैंकर के जरिए पानी की सप्लाई की गई है। देर रात तक सुधार कार्य चलता रहा। जल आपूर्ति नहीं होने के कारण रहवासियों में खासी नाराजगी देखी गई।

राहुल-प्रियंका ब्रिगेड की अध्यक्ष बनीं मंजुला वर्मा

छिंदवाड़ा। शहर की सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता मंजुला वर्मा को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ब्रिगेड की महिला विंग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष शशि की अनुशंसा पर ये नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

नीरज सिंह बने नांदनवाड़ी मंडल अध्यक्ष

छिंदवाड़ा। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने भाजपा नांदनवाड़ी मंडल की कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें नांदनवाड़ी मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह चौहान, उपाध्यक्ष शेषराव बारंगे, पवन कडवे, झनक बुवाडे, मनोहर डांगे, सुगंधा धुर्वे, महामंत्री कैलाश घागरे, रामचंद्र उईके को नियुक्त किया गया है। मंत्री सोहनलाल उइके, बब्बूसिंह इवनाती, सुनिता परतेती, लक्ष्मी भलावी, वैशाली तुमडाम, सविता मेश्राम, कोषाध्यक्ष संजय पाटिल, मंडल कार्यकारिणी सदस्य बाजीराव देशमुख, संजय उइके, सुशीला इमरत साहू, सोहन धुर्वे, मनक धुर्वे, कैलाश साहू, शंकर बिरघड़े, छबिबाई उइके, राधाबाई घागरे, अमृत खापरे, दिलीप माचेवार, कमलेश लबाड, संजय सूर्यवंशी, गुलाब गोयते, शिवाजी माटे, कैलाश डोंगरे, सविता किसनलाल पानपगार, शिला अनिल कुमरे, कमलेश उइके, विरेन इरपाची, अनिता रमेश सलामे, कमलेश माटे, सविता पूजाराम तुमडाम, रामकिशन उइके, अनिता दिलीप सूर्यवंशी, हेमराज देशमुख, सचिन पोहने, जमुना वर्ठी, सुनील बचले, धनंजय खराटे, दिलीप जायसवाल, दिनेश पराडकर, मदन रायसेने, राजू चौधरी, गणेश हुनकर, ओमप्रकाश डिगरसे, शारदा जीवन सलामे को नियुक्त किया गया है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

ipl 2020
ipl 2020

Source

Powered by Blogger.