Header Ads

Header ADS

जीत के बाद बोले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ, इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था

अबू धाबी (Rajasthan Royals) ने सोमवार को शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में (Chennai Super Kings) को एक मुश्किल विकेट पर सात विकेटों से मात दी। मैच के बाद राजस्थान (RR) के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने माना कि इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। राजस्थान (Royals) ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नै (Chennai Super Kings) को 20 ओवरों में 125 रन ही बनाने दिए और तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के बाद स्मिथ (Smith) ने कहा, ‘विकेट धीमी थी। इस पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। मुश्किल मैच था, लेकिन जीतने वाली टीम बनकर अच्छा लग रहा है।’ | अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए स्मिथ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की। मध्य के ओवरों में स्पिनरों ने शानदार काम किया। श्रेयस गोपाल (Shreyas Gopal) के बीते दो साल हमारे लिए अच्छे रहे हैं और इस साल तेवतिया (Rahul Tewatia), चाहे बल्लेबाजी में हो या गेंदबाजी में, या फील्डिंग में, उन्होंन अपना काम किया है।’ इस मैच में राजस्थान की जीत का एक और कारण जोस बटलर (Jos Buttler) की नाबाद 70 रनों की पारी रही। बटलर की पारी को लेकर स्मिथ ने कहा, ‘बटलर की पारी ने मेरे ऊपर से दबाव हटा लिया। इस मुश्किल विकेट पर यह शानदा पारी थी।’


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dIPatW
Powered by Blogger.