Header Ads

Header ADS

जोफ्रा आर्चर का शानदार कैच, सचिन ने कहा- घर का बल्ब बदल रहे थे

तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की ऑफ स्टंप के बाहर एक शॉर्ट बॉल को बाएं हाथ के बल्लेबाज इशान किशन ने थर्ड मैन बाउंड्री के ऊपर से मारने की कोशिश की। आर्चर वहां खड़े थे, वह शुरुआत में कुछ कदम आगे आए लेकिन उन्हें अहसास हुआ कि गेंद उनके सिर के ऊपर से जा रही है। उन्होंने ऊंची छलांग लगाई और एक लाजवाब कैच लपका।

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। रविवार को हुए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को 8 विकेट से हराया। सचिन तेंडुलकर भी खुद को इस कैच की तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

जोफ्रा आर्चर का शानदार कैच, सचिन ने कहा- घर का बल्ब बदल रहे थे

तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की ऑफ स्टंप के बाहर एक शॉर्ट बॉल को बाएं हाथ के बल्लेबाज इशान किशन ने थर्ड मैन बाउंड्री के ऊपर से मारने की कोशिश की। आर्चर वहां खड़े थे, वह शुरुआत में कुछ कदम आगे आए लेकिन उन्हें अहसास हुआ कि गेंद उनके सिर के ऊपर से जा रही है। उन्होंने ऊंची छलांग लगाई और एक लाजवाब कैच लपका।

कोच भी हैरान
कोच भी हैरान

आर्चर का यह कैच देखकर सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि उनकी टीम के साथी खिलाड़ी भी उनके प्रदर्शन को देखकर हैरान रह गए। गेंदबाज कार्तिक त्यागी खुद, रियान पराग और कोच ऐंड्रू मैकडॉनल्ड भी इस कैच को देखकर हैरान रह गए।

सचिन ने की तारीफ
सचिन ने की तारीफ

महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने भी टि्वटर पर इस कैच की तारीफ की। सचिन ने लिखा, 'वह कैच देखकर ऐसा लगा कि आर्चर अपने घर का बल्ब बदल रहा है।' इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोगों ने यह भी कहा कि ऐसा क्या काम है जो आर्चर नहीं कर सकते। कुछ ने इसे सीजन का बेस्ट कैच तक कहा।

from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37DpX2Z
Powered by Blogger.