Header Ads

Header ADS

भाई की शादी में सुर्ख लाल रंग के लहंगे में छाईं कंगना रनौत, हर एक तस्वीर में दिखीं बेहद खूबसूरत

Kangana Ranaut - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KANGANA RANAUT Kangana Ranaut

कंगना रनौत के घर में शादी का जश्न चल रहा है। कंगना के भाई करण और अक्षत की शादी है। करण की शादी हो चुकी है और जल्द ही अक्षत की शादी होने वाली है। इन दोनों की शादी कंगना के होमटाउन हिमाचल प्रदेश से ही हो रही है। करण की शादी की रस्मों की तस्वीरें अभिनेत्री लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं जिसमें वो एक से बढ़कर एक पारंपरिक परिधान पहन रही हैं। 

कंगना ने अपनी बहन रंगोली के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कंगना लाल रंग के लहंगे में गजब ढा रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए कंगना ने पोस्ट में लिखा- ‘कंगना रनौत ने करण अंजली की शादी पहाड़ी धाम में लाल रंग के लहंगे में अटेंड की। ये फोटोज कितनी क्यूट है ना?’

सुर्ख लाल रंग के लहंगे के साथ कंगना ने बन बनाया हुआ है। जिसके साथ अभिनेत्री ने बड़ा सा मांग टीका और गले में चोकर हार पहना हुआ है। कंगना का ये लुक और चेहरे पर मुस्कुराहट उनके लुक को और भी इंप्रेसिव बना रही है। वहीं उनकी बहन रंगोली क्रीम कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। 

इससे पहले कंगना का एक वीडियो आया था जिसमें वो शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन के साथ कुछ रस्म करती हुई दिखा दीं। इस रस्म को करते वक्त भी कंगना ग्रे और हल्के नीले रंग के लहंगे में बेहद सुंदर लग रही थीं। 

इसके साथ ही हल्दी की रस्म का वीडियो और अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें उनका लुक बहुत ही सिंपल लेकिन काफी अट्रैक्टिव था। इस लुक में कंगना मरून रंग का सूट पहने हुए हैं वहीं बालों में लाल रंग का फूल उन पर खूब जच रहा है। 

कोरोना से जंग : Full Coverage

Powered by Blogger.