Header Ads

Header ADS

आपसी रंजिश में चली गोली 5 साल की मासूम में जा लगी: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज - karera News

करैरा। सिरसौद क्षेत्र के तिघरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली पिता के साथ खडी 5 साल की बच्ची के हाथ में धसी। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगो पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया हैंं।

फरियादी सुरेश पुत्र प्रहलाद यादव निवासी तिघरा ने रिर्पोट दर्ज कराई हैं कि वह अपनी बेटी पल्कना यादव के साथ गुरूवार की दोपहर 1 बजे अपने खेत पर था। आरोपी भोला यादव आया और पुरानी रंजिश के चलते गाली ग्लौच करने लगा।

आरोपी गाली ग्लौच तक नही माना और कटटा निकालकर फायर कर दिया। गीली सीधी पल्कना यादव उम्र 5 साल पुत्री सुरेश यादव के हाथ में लगी। आरोपी मौके से भाग गया। घायल मासूम का ईलाज कराने शिवपुरी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। 

वही पुलिस ने इस मामले में सोनेराम,मस्तराम यादव,महेश,भोला,परशुराम और रामहेत के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया हैं।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3kJh9w1
via IFTTT
Powered by Blogger.