अज्ञात वाहन ने बाइक को उड़ाया, 3 युवकों की दर्दनाक मौत: रिश्तेदारी से लौट रहे थे मृतक - PICHHORE NEWS
पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियांधाना के रेडी चौराहे से आ रही हैं कि मंगलवार की रात एक अज्ञात वाहन ने एक बाईक को उडा दिया। इस हादसे में बाईक पर बैठे तीन युवको की मौत होने की खबर आ रह हैं। बताया जा रहा हैं कि बाईक सवार युवक अपनी रिश्तेदारी में एक फलदान कार्यक्रम से लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार शीतल पुत्र सुक्का आदिवासी, रंजिश पुत्र हरनू आदिवासी और मोहनलाल पुत्र हिम्मा आदिवासी निवासी ग्राम टला पहाड़ी बाइक से घर लौट रहे थे। मंगलवार की रात 10 बजे के बाद रेडी चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों ही युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पूछताछ में सामने आया कि तीनों युवक अमरपुर के लल्लन गांव में फलदान कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।पुलिस ने इस मामले में तीनों युवकों के शव का पीएम कराकर आज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3ee1fYg
via IFTTT
