IPL: धोनी की चेन्नै सुपरकिंग्स से टक्कर लेगी स्मिथ की राजस्थान रॉयल्स
शारजाह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के अपने पहले मैच में मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस (MI) को मात देने वाली चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) आज अपने दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने होगी। महेंद्र सिंह धोनी () की कप्तानी वाली सीएसके पूरी कोशिश करेगी कि वह दूसरे मैच में भी जीत हासिल करे। की कप्तानी वाली रॉयल्स का यह इस सीजन का पहला मैच है और वह भी जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। मुंबई के खिलाफ चेन्नै का प्रदर्शन देखते हुए रॉयल्स का टीम प्रबंधन निश्चिततौर पर अपने खिलाड़ियों से कुछ अतिरिक्त चाहेगी क्योंकि सीएसके ने अभी तक आईपीएल के हर सीजन में डोमिनेट किया है और इस बार भी उसको शानदार शुरुआत मिली है। चेन्नै के लिए अंबाती रायडू (71) और फाफ डु प्लेसिस (नाबाद 58) ने बेहतरीन पारियां खेलेत हुए टीम को जीत दिलाई थी। शुरुआती ओवरों में मुंबई के गेंदबाजों द्वारा दिए गए झटकों के बाद भी रायुडू और डु प्लेसिस ने टीम को संभाला था और यूएई की कंडीशंस में मुंबई के गेंदबाजों को चलने नहीं दिया था। मुरली विजय और शेन वॉटसन ने मुंबई के खिलाफ पारी की शुरुआत की थी लेकिन दोनों जल्दी आउट हो गए थे। सैम करन को धोनी ने प्रमोट किया था और करन ने 6 गेंदों पर 18 रन बना उसे जस्टीफाई भी किया। चेन्नै की बल्लेबाजी स्थिर लग रही है तो गेंदबाजों ने भी पहले मैच में निराश नहीं किया और नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे थे। चेन्नै के गेंदबाजों ने सुनिश्चित किया था कि मुंबई बड़ा स्कोर नहीं कर सके और जिसने चेन्नै की पांच विकेट से जीत में बड़ा रोल निभाया था। पीयूष चावला को चेन्नै की टीम में अहम नहीं माना जाता हो लेकिन 31 साल के इस लेग स्पिनर में अपने अनुभव का इस्तेमाल किया और शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 21 रन खर्च करते हुए एक विकेट भी लिया। इसी तरह लुंगी गिडी, रवींद्र जडेजा और दीपक चहर ने भी जरूरत पड़ने पर अपना रोल निभाया, लेकिन चेन्नै का टीम प्रबंधन साफ तौर पर चाहेगा कि यह तीनों पहले मैच की तरह रन न लुटाएं। रॉयल्स की बात की जाए तो आईपीएल के पहले सीजन 2008 के अलावा उसने कभी भी ट्रोफी नहीं जीती है। 2020 सीजन को देखते हुए रॉयल्स अपनी टीम में T20 के कुछ बड़े खिलाड़ी लेकर आई है। रॉबिन उथप्पा, श्रेयस गोपाल और वरुण एरॉन के अलावा युवा यशस्वी जयसवाल, रियान पराग और कार्तिक त्यागी के साथ रॉयल्स ने युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण बनाने की कोशिश की है। बेन स्टोक्स और स्मिथ के साथ रॉयल्स ने कुछ शीर्ष स्तर के खिलाड़ी अपने साथ जोड़े हैं। स्टोक्स का हालांकि पहले मैच में खेलना पक्का नहीं है। रॉयल्स उम्मीद करेगी कि ओपनर जोस बटलर 2019 आईपीएल के अपने फॉर्म को इस सीजन में भी जारी रखें। पिछले सीजन में बटलर ने आठ मैचों में 311 रन बनाए थे। बटलर को अगर संजू सैमसन का साथ मिलता है तो वह टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा सकते हैं। रॉयल्स के टीम प्रबंधन के लिए सबसे बड़ी चिंता स्टोक्स का न होना रहेगी जो इस समय अपने पिता के पास न्यूजीलैंड में हैं और वह कब आएंगे इस पर अभी भी स्थिति साफ नहीं है। टीम स्टोक्स पर काफी हद तक निर्भर रहेगी और वह जितनी जल्दी टीम के साथ जुड़ेंगे उतना ही उनके लिए अच्छा होगा। जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकत, वरुण एरॉन, अंकित राजपूत, राहुल तेवतिया, मयंक मारकंडे, ओशाने थॉमस और एंड्रयू टाय के रहते टीम के पास अच्छे गेंदबाजी विकल्प हैं। इस बात पर काफी कुछ निर्भर करेगा कि यह लोग यूएई की स्थिति के साथ कितनी जल्दी अडजस्ट करते हैं। इन दोनों टीमों के बीच पिछले मैचों को देखा जाए तो चेन्नै का पलड़ा निश्चिततौर पर भारी रहा है। चेन्नै ने दोनों टीमों के बीच हुए कुल 21 में से 14 मैच जीते हैं, और बाकी के मैच रॉयल्स ने जीते हैं।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2FHmDs9