IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब ने कैसे गंवाया जीता हुआ मैच, जानिए आखिरी ओवर से सुपर ओवर तक की पूरी कहानी
दुबई किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी। लक्ष्य आसान नहीं था लेकिन क्रीज पर जमे हुए थे। 55 गेंदों पर 77 रन बनाकर। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने निर्णायक ओवर को देने का फैसला किया। स्टायनिस ने इससे पहले दो ओवरों में 17 रन दिए थे। दिल्ली की टीम को 157 के स्कोर तक पहुंचाने में इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने अहम भूमिका निभाई थी। महज 21 गेंद पर 53 रन की पारी खेलकर। आखिरी ओवर का रोमांच ऐसा रहा कि मैच तक गया। हम आपको बताते हैं IPL 2020 के दूसरे मैच के आखिरी लम्हों की गेंद-दर-गेंद कहानी। देखें स्कोरकार्ड- 19.1- 6 रन- स्टॉयनिस की इस गेंद को अग्रवाल ने बाउंड्री के ऊपर से दे मारा। इस फुल गेंद को हिट करने के लिए अग्रवाल ने जगह बनाई और ऑन साइड पर शॉट खेला। 19.2- 2 रन- मिडल स्टंप पर यॉर्कर। अग्रवाल ने इसे लॉन्ग ऑन के दाईं ओर खेला। क्रिस जॉर्डन ने तेजी से दौड़ लगाते हुए दूसरा रन पूरा किया। 19.3- 4 रन- स्कोर टाई। शानदार शॉट और स्कोर टाई। स्टंप्स पर पूरी गेंद। इस बार अग्रवाल ने उसे लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेल दिया। मोहित शर्मा ने छलांग लगाकर गेंद को रोकने की कोशिश की। गेंद तो रुक गई लेकिन शर्मा का शरीर बाउंड्री लाइन को छू गया। नतीजा- चार रन। अग्रवाल अब पंजाब की टीम को जीत के मुहाने पर ले आए थे। जीत बस छूने भर की दूरी पर थी। लेकिन जीत तब तक नहीं होती जब तक हो न जाए। यही तो क्रिकेट की खूबसूरती है। अनिश्चितता ही इस खेल को जीवंत बनाती है। यह बात भले ही कई बार दोहराई जा चुकी हो लेकिन खेल अपनी रोचकता के चलते इसे हर बार सार्थक करता है। पहली तीन गेंदों ने जहां पंजाब के पक्ष में मैच को मोड़ा वहीं अगली तीन गेंद अलग रोमांच लेकर आईं थीं। इसे भी पढ़ें- ओवर की चौथी गेंद- ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद। अग्रवाल ने हुक खेलने की कोशिश की लेकिन चूक गए। गेंद चूंकि शॉर्ट थी तो अब यह तय हो गया कि अगली दो गेंद बाउंसर नहीं हो सकतीं। पांचवीं गेंद- आउट- इसे ही किस्मत कहते हैं। ऑफ स्टंप के बाहर फुल टॉस गेंद। इसे अग्रवाल आराम से कहीं भी हिट कर सकते थे। लेकिन ऑफ स्टंप पर एक ही फील्डर था और अग्रवाल ने गेंद सीधा उनके हाथ में दे मारी। हेटमायर ने आसान सा कैच पकड़ा। अग्रवाल 60 गेंद पर 89 रन बनाकर आउट हो गए। 19.6- फिर आउट एक और फुट टॉस और एक और विकेट। स्टॉयनिस ने जॉर्डन के पैरों पर फुल टॉस फेंकी लेकिन उन्होंने गेंद को सीधा कगिसो रबाडा के हाथों में कैच दे दिया। अब सुपर ओवर स्कोर टाई रहा और मैच सुपर ओवर में पहुंचा। रबाडा की पहली गेंद पर केएल राहुल ने दो रन बनाए। दूसरी गेंद- आउट- शॉर्ट गेंद पर राहुल ने पुल किया। लेकिन बाउंड्री पर पटेल ने गेंद को कैच कर लिया। रबाडा पूरन को आउट ओवर की तीसरी गेंद पर रबाडा ने निकोलस पूरन को बोल्ड कर दिया। इसके साथ ही सुपर ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब की पारी समाप्त हो गई। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए तीन रन का लक्ष्य मिला मोहम्मद शमी को किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से गेंदबाजी का जिम्मा मिला। शमी की पहली गेंद पर ऋषभ पंत कोई रन नहीं बना सके। शमी की अगली गेंद वाइड रही। लेग स्टंप के बाहर की इस गेंद पर उन्होंने शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले से काफी दूर थी। अगली गेंद- लेग स्टंप पर पूरी गेंद। पंत ने इसे फाइन लेग की ओर खेल दिया। और दौड़कर दो रन पूरे कर लिए।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HmNOJf