चहल बोलिंग पर आए और उन्होंने हमारे लिए मैच बदल दिया: विराट कोहली
दुबई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के कप्तान () ने आईपीएल-13 के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को मात देने के बाद अपनी टीम के साथियों की तारीफ की। बैंगलोर ने सोमवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स को 10 रनों से हरा दिया। मैच के बाद विराट कोहली ने कहा, 'पिछले साल परिणाम दूसरा था। हमने आज धैर्य बनाए रखा।' बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद सिर्फ 153 रन ही बना सकी। बैंगलोर के लिए ने इस जीत में अहम रोल निभाया। उन्होंने 16वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो को आउट किया और फिर अगली गेंद पर विजय शंकर को पविलियन भेजा। कोहली ने चहल को लेकर कहा, 'चहल आए और हमारे लिए मैच बदल दिया। आज उन्होंने बताया कि अगर आपके पास स्किल है तो आप किसी भी विकेट पर अहम साबित हो सकते हो। वह आए और अटैकिंग लाइन पर गेंदबाजी की।' बैंगलोर को अपना अगला मैच गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के खिलाफ खेलना है।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32S58hf