Header Ads

Header ADS

2 दिन की मेहनत के बाद मिला नदी में डूबे मुन्ना का शव - KARERA NEWS

करैरा। करैरा के बगेधरी गांव में 55 साल का व्यक्ति महुअर नदी में नहाते समय शनिवार की सुबह डूब गया था। दूसरे दिन रविवार को शिवपुरी से गोताखोर बुलवाए जिन्होने दिन भर शव की खोज की आखिर 31 घंटे बाद नदी में शव मिला जिसे निकाला गया। 

पुलिस के अनुसार मुन्ना उम्र 55 साल पुत्र मोतीलाल परिहार निवासी बगेधरी शनिवार की सुबह 9 बजे महुअर नदी में नहाने गया था। नहाते समय मुन्ना परिहार नदी में डूब गया। ग्रामीणो की मदद से पुलिस ने दिन भर नदी में मुन्ना की लाश की तलाश की। 

दूसरे दिन रविवार को शिवपुरी से गोताखोर बुलाए गए जिन्होने दिन भर नदी में शव की खोज की। शाम लगभग 5 बजे गहरे पापनी में मुन्ना का शव गोताखोरो को मिल गया। जिसे वह नदी से बहार निकाल कर लाए। 


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3j1bnF2
via IFTTT
Powered by Blogger.