दो मंजिला मकान ढहने से मलबे में दबी महिला, मौत / PICHHORE NEWS
पिछोर। पिछोर क्षेत्र के गरेंठा गांव में पड़ोसी के घर की दीवार ढह गई। समीप ही पाटौर में रहने वाली महिला मलबे में दब गई जिससे उसकी मौत हो गई हैं। जानकारी के मुताबहिक कामता उम्र 35 साल पत्नी विशाल लोधी निवासी गरेठा सोमवार की सुबह 6.30 बजे घर का काम कर रही थी।
तभी पड़ोसी राजेंद्र कुमार जैन के पुराने दो मंजिला मकान की दीवार ढह गई। मलबे में कामता लोधी दब गई। परिजनों ने मलबा हटाकर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया हैं।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2PI9sZm
via IFTTT
