Header Ads

Header ADS

सड़क हादसे में दो युवक घायल

Publish Date: | Tue, 11 Aug 2020 04:14 AM (IST)

चौरई मार्ग पर झिलमिली के समीप हुआ हादसा

अज्ञात वाहन चालक टक्कर मार हो गया फरार

छिंदवाड़ा। चौरई मार्ग पर झिलमिली के समीप तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने दुपहिया सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दुपहिया सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें कुंडीपुरा के 108 वाहन के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गेश पिता नकुल वर्मा (20) महादेव पिता भूरा मालवी (20) दोनों दुपहिया वाहन से चौरई से छिंदवाड़ा की ओर आ रहे थे इसी दौरान अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सामने से दुपहिया वाहन सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों युवकों को सिर पर गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद चौपहिया वाहन सवार मौके पर रुका नहीं तथा वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को देख 100 डायल व 108 वाहन को सूचना दी थी। तत्काल मौके पर 100 डायल पहुंच गई थी जो घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंच रहे थे। रास्ते में घायलों को 108 में शिफ्ट कर जिला अस्पताल पहुंचा गया। पुलिस टक्कर मारने वाले चौपहिया वाहन की तलाश में जुट गई है।

– अमरवाड़ा मार्ग पर गड्ढ़ों के कारण लग रहा जाम

फोटो- 6

छिंदवाड़ा। एनएच 547 पर लग रहा जाम

छिंदवाड़ा। वर्तमान में छिंदवाड़ा से अमरवाड़ा तक एन.एच. 547 खस्ता हाल में है। जिसके कारण सड़क पर वाहनों को चलाना बहुत मुश्किल हो रह है। ऐसे में वाहनों की गति काफी धीमी होती है जिसके कारण वाहनों के जाम की स्थिति प्रतिदिन निर्मित हो रही है। सोमवार को किसी वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने के कारण कई किमी का लंबा जाम लग गया। स्थिति बिगड़ने पर सिंगोड़ी पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने जाम को सुधारा तथा जिसके बाद धीरे-धीरे वाहनों को हटाया गया।

जिला गौली युवा संगठन की बैठक सम्पन्ना

छिंदवाड़ा। जिला गौली युवा संगठन श्री कृष्ण सेना की जिला बैठक सोमवार को संपन्ना हुई। जिसमें कोविड 19 महामारी को देखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्षानुसार जिस भव्य रूप में प्रभु श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता था, इस वर्ष सभी सामाजिक बंधुओं से चर्चा कर निर्णय लिया गया कि महामारी को देखते हुए इस वर्ष संगठन के मुख्य सामाजिक बंधु जिला मुख्यालय राधाकृष्ण मंदिर और पोला ग्राउंड में पूजा अर्चना महा आरती करने के बाद दशहरा मैदान पोला ग्राउंड के सामने सभी को तिलक लगाकर बधाई देते हुए महाप्रसाद वितरण किया जाएगा और साथ ही श्री कृष्ण सेना जिलाध्यक्ष संतकुमार यदुवंशी ने सभी सामाजिक बंधुओं से अपील कि आप सभी घर पर सुरक्षति रहकर अपने निज निवास में हमारे आराध्य भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाए।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Ram Mandir Bhumi Pujan
Ram Mandir Bhumi Pujan

Source

Powered by Blogger.