Header Ads

Header ADS

आईपीएल के लिए दुबई पहुंचे दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पॉन्टिंग

दुबई दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के मुख्य कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान () संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से शुरू होने वाले 13वें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए गुरुवार को यहां पहुंचे और फिर तुरंत ही छह दिन के अनिवार्य क्वॉरनटीन पर चले गए। पॉन्टिंग ने यहां पहुंचने के बाद तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अगले छह दिनों में मैं यही देखूंगा, होटल में आधिकारिक क्वॉरनटीन चल रहा है।’ इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से रवाना होते हुए लिखा था, ‘इस मुश्किल दौर में परिवार को छोड़ना बेहद मुश्किल है लेकिन अगला पड़ाव दुबई होगा।’ दुनिया भर में कोविड-19 महामारी के संकट को देखते हुए आईपीएल को इस बार यूएई में आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी और अन्य सहयोगी स्टाफ 23 अगस्त को ही यूएई पहुंच गए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gC4Oa6
Powered by Blogger.