पोलार्ड की धमाकेदार पारी, नाइट राइडर्स की लगातार तीसरी जीत
त्रिबोउआ (जमैका) कैरेबियन प्रीमियर लीग में त्रिनबागो का शानदार सफर जारी है। टीम ने लगातार तीसरी जीत हासिल की है। रविवार खेले गए मुकाबले में उसने बारबाडोस त्रिडेंट्स को 19 रनों से हराया। बारबाडोस के कप्तान जेसन डोल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नाइट राइडर्स ने कॉलिन मुनरो और डैरेन ब्रावो की फिफ्टी के अलावा के ताबड़तोड़ 17 गेंद पर 41 रन की मदद से 3 विकेट पर 185 का स्कोर बनाया। जवाब में बारबाडोस की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 166 रन ही बना सकी। नरेन रहे नाकाम नाइट राइडर्स को पिछले दो मैचों में दमदार शुरुआत देने वाले सुनील नरेन इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। लिंडल सिमंस ने 21 गेंद पर 21 रन की पारी खेली और जब वह आउट हुए तो टीम का स्कोर 22 रन था। उन्हें जेसन होल्डर की गेंद पर रेमन राइफर ने कैच किया। नरेन भी 8 रन बनाकर राइफर की गेंद पर ही बोल्ड हो गए। मुनरो की फिफ्टी कॉलिन मुनरो ने 30 गेंद पर 50 रन बनाए। न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। उन्हें ऐश्ले नर्स की गेंद पर राशिद खान ने कैच किया। पोलार्ड का धमाका डैरेन ब्रावो ने 36 गेंद पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। लेकिन नाइट राइडर्स की पारी का आकर्षण रहे कप्तान कायरन पोलार्ड। पोलार्ड ने सिर्फ 17 गेंद पर 1 चौके और चार छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। उनकी पारी ने टीम को 185 के स्कोर तक पहुंचाया। बारबाडोस की मजबूत शुरुआत बारबाडोस की टीम ने मजबूत शुरुआत की। जोनसन चार्ल्स और शाई होप ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 68 रन जोड़े। चार्ल्स 33 गेंद पर 52 रन बनाकर फवाद अहमद का शिकार बने। उन्होंने तीन छक्के और चार चौके लगाए। रन गति का बढ़ा दबाव होप हालांकि आक्रामक रुख नहीं अपना पाए और 38 गेंद पर 36 रन ही बना सके। बारबोडोस की टीम पर रनगति का दबाव लगातार बढ़ता गया और इस प्रयास में उसने विकेट खोए। पारी के अंत में कप्तान होल्डर ने 19 गेंद पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। और ऐश्ले नर्स से 12 गेंद पर 21 रनों का योगदान दिया। हालांकि यह काफी नहीं रहा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Yueihw