Header Ads

Header ADS

कर्मचारियों से संचालित हो रही कांग्रेस, आत्मसम्मान से समझौता नहीं: कुलदीप पटेल

Publish Date: | Mon, 24 Aug 2020 04:04 AM (IST)

युवक कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पटेल सैकड़ों साथियों सहित भाजपा में हुए शामिल

फोटो 8

भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कुलदीप पटेल ने ली सदस्यता

छिंदवाड़ा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। सारना क्षेत्र से पूर्व युवक कांग्रेस छिंदवाड़ा विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप पटेल रविवार को भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के समक्ष उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कुलदीप पटेल ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस संगठन अब कर्मचारियों द्वारा संचालित हो रहा है। 15 महीने की कांग्रेस सरकार में भारी भ्रष्टाचार हुआ एवं किसानों को छला गया। इस कारण से बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण युवा किसान भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भविष्य में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने को तैयार हैं।

भाजपा में शामिल युवाओं का स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि कांग्रेस में युवाओं एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं किया जा रहा है, सिर्फ चाटूकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। वहीं भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से विजेन्द्र पटेल, पांजरा से अनिल छिन्दे, राजा डेहरिया, नेर से विवेक रघुवंशी, चारगांव से मोनू बंदेवार, नंदकिशोर सरवैया, सारना से नीरज साहू, सूरज मालवी, प्रीतम मटेला, आकाश साहू, जितेन्द्र चौकसे एवं सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

दीनदयाल रसोई के माध्यम से कराया भंडारा

छिंदवाड़ा। ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संत गजानन गुणगान मंडल द्वारा शेगांव वासी संत श्री गजानन महाराज का पुण्यतिथि महोत्सव लॉकडॉउन के नियमों का पालन करते हुए संपन्ना हुआ। संत गजानन गुणगान मंडल के संचालक आनंद बक्षी ने बताया कि सुबह 7ः30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य केशव पांडे, मुकुंद राव पवनिकर, संजय औरंगाबादकर एवं पंडित किशोर तातेकर ने गजानन महाराज का अभिषेक किया। दोपहर 12 बजे गजानन महाराज को महाराज श्री के प्रिय बेसन-भाकर का भोग वर्षा पाठक एवं पंकज पाठक द्वारा अर्पित किया गया। भोग के बाद गजानन गुणगान मंडल के अध्यक्ष कृष्णा मंगरुलकर द्वारा श्री की आरती की गई। आनंद बक्षी ने बताया कि गजानन गुणगान मंडल ने एक अनूठी पहल करते हुए महाप्रसाद भंडारे का आयोजन ना करते हुए शुभम शिक्षा समिति द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई के संचालक महेंद्र जखोटिया एवं श्री जुनेजा को 500 व्यक्तियों को भोजन प्रदान करने हेतु नगद राशि भेंट की। गजानन गुणगान मंडल ने कोरोना माहमारी के तहत शोभायात्रा, पालकी, भजन एवं आदि कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। संत गजानन गुणगान मंडल द्वारा पुण्यतिथि महोत्सव में संचालिका ऋतु मुले, शरद जामठे, प्रदीप मुले, सुभाष स्मार्त, सुधीर साइखेड़कर, गज्जू डोंगरे, अवधूत मोहगावकर, श्रीमती तातेकर ने पूजन-अर्चन में सहयोग किया। संत गजानन गुणगान मंडल ने प्रशासन, दानदाता, भक्त समुदाय को किये गए सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source

Powered by Blogger.