Header Ads

Header ADS

अयोध्या से सामने आई 'रामलला' की पहली तस्वीर, दिल को मोह लेगा ये अद्भुत नजारा

Lord Rama  Image Source : TWITTER/ANI

रामलला के दर्शन करने के लिए हर कोई बेसब्र है। अयोध्या से श्री राम की मन को मोह लेनी वाली पहली तस्वीर सामने आई है। भगवान राम की इस तस्वीर का नजारा किसी के भी मन को अपनी ओर मोहित करने के लिए काफी है। इस खास मौके पर भगवान राम को खास वस्त्रों से सजाया गया है। 

बुधवार के दिन हरा वस्त्र धारण करना शुभ होता है। इसी वजह से भगवान राम की इस मूर्ति को हरे रंग के कपड़ों से शोभित किया गया है। वस्त्र में सुनहरे रंग का गोटा लगा हुआ है जो देखने में बेहद सुंदर लग रहा है। इसके साथ ही रामलला के आसपास फूलों की सजावट भी की गई है। पीला रंग शुभता का प्रतीक होता है। इससी वजह से रामलला के आसपास सफेद के साथ-साथ गेंदे के फूलों से भी सजावट की गई है। 



from India TV Hindi: lifestyle Feed https://ift.tt/2PvZSIB
via IFTTT
Powered by Blogger.