Header Ads

Header ADS

शराब के नशे में पति ने अपनी ही पत्नी को जला दिया, हालत गंभीर, ग्वालियर रैफर / Bairad News

बैराड। बैराड़ थाने के ख्यावदा गांव में बुधवार की रात शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी । गंभीर रूप से झुलस जाने पर महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी से ग्वालियर रैफर किया है । 

थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि वंदना उम्र 32 साल पत्नी आदेश रावत निवासी ग्राम ख्यावदा आग से बुरी तरह झुलस गई हैं।आरोपी पति बुधवार की रात 11 बजे शराब पीकर आया और झगड़ा करने लगा। गालियां देन से रोका तो आरोपी पति ने चिमनी उठाकर वंदना के ऊपर केरोसिन छिड़क दिया और माचिस की तीली जलाकर आग लगा दी।

गंभीर रूप से झुलस जाने पर वंदना को शिवपुरी भेजा। गंभीर हालत के चलते ग्वालियर रैफर किया हैं। पुलिस ने आरोपी पति आदेश रावत के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामला जांच में ले लिया हैं।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2PuUZj0
via IFTTT
Powered by Blogger.