Header Ads

Header ADS

32 सेकेंड का है राम मंदिर भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त, इस मंगल घड़ी के लिए दुल्हन की तरह सजी अयोध्या

Ram Mandir Bhumi Pujan  Image Source : PTI

सभी के लिए आज का दिन बेहद खास है। रामलला मंदिर के लिए भूमि पूजन की जिस शुभ घड़ी का लोगों को बेसब्री से इंतजार था वो अब बस कुछ घंटों की दूरी पर है। अयोध्या में 'श्री राम जन्मभूमि मंदिर' के शिलान्यास के मौके पर आयोजित जन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस कार्यक्रम से पहले मोदी हनुमानगढ़ी में 'पूजा' और 'दर्शन' करेंगे। मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने के लिए वे एक पट्टिका का अनावरण करेंगे और इस मौके पर 'श्री राम जन्मभूमि मंदिर' पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। जानिए भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त और समय क्या है। 

भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त

माना जाता है कि भगवान हनुमान के आर्शीवाद के बिना भगवान राम का कोई काम शुरू नहीं किया जाता। इसी वजह से पहले पीएम मोदी हनुमान गढ़ी के दर्शन करेगें इसके बाद रामलला की भूमि का पूजन करेंगे। भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त 32 सेंकेड का है जो मध्याह 12 बजकर 44 मिनट 8 सेकेंड से लेकर 12 बजकर 44 मिनट 40 सेकेंड तक है।

लगाई गई बड़ी स्क्रीन
अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमिपूजन और वहां मौजूद 175 मेहमानों को देखने के लिए बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। अयोध्या में मीलों पहले से ही भूमिपूजन को लेकर राजमार्गों पर होर्डिंग्स लगी हुई हैं। इन होर्डिंग्स में बस एक ही संदेश लिखा है कि पीएम मोदी भूमिपूजन करेंगे। 

दुकानों का संवरा रंग-रूप
अधिकतर दुकानों का रंग-रूप संवर गया है और चटक पीले रंग का पेंट लगाया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए खंभों को पीले कपड़े से लपेटा गया है और फूलों से सजाया गया है। कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर चिन्तित प्रशासन लोगों को अयोध्या आने से बचने को कह रहा है। जनता से अपील की गयी है कि वे घरों में ही रहकर यह उत्सव मनायें।

देश में जश्न का माहौल
रामलला भूमि पूजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी को बस उस एक पल को अपनी आंखों में हमेशा के लिए कैद कर लेना चाहते हैं जब पीएम मोदी भूमि पूजन करेंगे। रामलला के मंदिर के भूमि पूजन के लिए लोगों में उत्साह देखने के लायक है। अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सोशल मीडिया पर लगातार अयोध्या की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें दीपों से जगमगाता अयोध्या बेहद सुंदर लग रहा है।



source https://www.indiatv.in/lifestyle/religion-ram-mandir-bhumi-pujan-shubh-muhurat-timing-ayodhya-ram-mandir-731205
Powered by Blogger.