ड्रीम 11 के साथ ऐसा दिखता है IPL का नया लोगो
नई दिल्लीप्रतिष्ठित टी20 टूर्नमेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का नया लोगो शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इसमें लीग का नया स्पॉन्सर ड्रीम 11 भी जोड़ा गया है। के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इसे स्टोरी के तौर पर शेयर किया गया जिसके बाद 4 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने भी इसे शेयर किया। आईपीएल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पूछा, 'कैसा लग रहा है हमारा नया लोगो?' इसके साथ ही हैशटैग लिखा गया- #Dream11IPL। आईपीएल के साथ इस डील के मुताबिक, अब स्पोर्ट्स कंपनी ड्रीम 11 के पास 31 दिसंबर तक आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप के अधिकार रहेंगे। वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी इंस्टाग्राम पर इस लोगो को शेयर किया। इसके साथ ही उसने आईपीएल को भी टैग किया और ड्रीम 11 को बधाई दी। भारत और चीन के सैनिकों के बीच सीमा पर हुई झड़प के बाद वीवो और बीसीसीआई ने इस साल के लिए अपना अनुबंध निलंबित कर दिया। वीवो के साथ करार के तहत, बीसीसीआई को प्रति वर्ष 440 करोड़ रुपये मिल रहे थे। पढ़ें, टाटा संस, अनअकैडमी और बायजू जैसी कंपनियां इस अमीर क्रिकेट लीग के लिए करार चाहती थीं लेकिन ड्रीम 11 ने 222 करोड़ में इसे हासिल कर लिया। आईपीएल का 13वां सीजन पहले 29 मार्च से शुरू होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। टूर्नमेंट अब 19 सितंबर से शुरू होगा लेकिन भारत में COVID-19 मामलों की बढ़ती संख्या के कारण, आईपीएल का यह सीजन संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/329m7u5