चावल के आटे के इस फेसपैक में छिपा है आपके निखरे चेहरे का राज, बस यूं करें इस्तेमाल
आज के समय में खराब लाइफस्टाइल, जंक फूड, फास्ट फूड जसी चीजों का अधिक सेवन करने के कारण शरीर के साथ-साथ स्किन को भी काफी नुकसान पहुंचा रहे है। अधिकतर लोगों को चेहरे पर पिंपल, एक्ने, झाईयां, झुर्रियां, ड्राईनेस आदि की समस्या तेजी से होती जा रही है। स्किन का ठीक ढंग से रखरखाव न करने के कारण भी इस समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए मार्केट से कई तरह के प्रोडक्ट लाकर लगाते हैं लेकिन इससे आपकी स्किन की नैचुरल निखार गायब सा हो जाता है। आप चाहे तो इसके बदले घरेलू उपाय अपना सकते हैं जो आपकी स्किन को नैचुरल तरीके से हेल्दी रखने के साथ-साथ जवां बनाएंगे। इसी क्रम में आप ट्राई करें राइस क्रीम मास्क। जानिए इसके फायदे और लगाने का तरीका।
राइस फेस मास्क लगााने से फायदे
चावल में सन प्रोटेक्टिंग एजेंट्स जैसे फेरुलिक एसिड पाए जाते हैं जो आपको सनबर्न और टैनिंग से निजात दिलाता है। इसके अलावा चावल में अमीनो ऐसिड और विटमिन्स होते हैं जो स्किन के लिए वाइटनिंग एजेंट का काम करते हैं। इस मास्क को चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन चमकदार होगी। इसके साथ ही स्किन को एक्सफोलिएट करेगा। एंटी एजिंग के रूप में कार्य करेंगे। स्किन को कसने में मदद करेगा। दाग-धब्बें से भी दिलाएगा निजात।
एवोकाडो ऑयल का यूं इस्तेमाल करके पाएं बेमिसाल खूबसूरती, साथ ही जानिए इसके अन्य फायदे
राइस फेस मास्क बनाने का तरीका
सामग्री
- 2 चम्मच चावल का आटा
- एक चम्मच शहद
- 3 चम्मच गुलाब जल
- 1 चम्मच बेसन
चेहरे पर लगाएं मूंग दाल से बना स्पेशल फेसपैक, कुछ ही दिनों में पाएं बेदाग निखरी हुई स्किन
ऐसे बनाएं फेसमास्क
एक बाउल में चावल का आटा, शहद, गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इसमें बेसन डालकर फिर ठीक तरह से मिला लें। अब इसे चेहरे और गर्दन में 15 मिनट के लिए लगाए। इसके बाद साफ पानी से धो लें। इस फेसमास्क को सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर लगाएं।
source https://www.indiatv.in/lifestyle/fashion-and-beauty-tips-homemade-rice-face-mask-how-to-apply-rice-flour-honey-face-pack-at-home-for-skin-whitening-and-lightening-722782