Header Ads

Header ADS

देखें, चौके-छक्के नहीं, गेल का डांस हो रहा वायरल

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) मैदान पर लंबे-लंबे सिक्स जड़ने के लिए तो माहिर हैं ही। इसके अलावा वह मैदान से बाहर अपनी फन ऐक्टिविटीज को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। गेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे ही कुछ मस्ती भरे वीडियो अपलोड किए हैं।

गेल ने अपने इस वीडियो के बारे में बताया तो कुछ नहीं है लेकिन वह किसी होटल में टेरस पर अकेले ही डांस करते दिख रहे हैं। साथ में पूल भी है। इस दौरान गेल ने सिर्फ एक शॉर्ट पहना हुआ है और उनके हाथ में एक लाल रंग का गिलास भी है।

View this post on Instagram

🔌🪓🧨🔪💉🕺🏾

A post shared by KingGayle 👑 (@chrisgayle333) on

लगता है क्रिस गेल ने अब अकेले ही मौज मस्ती का सिलसिला शुरू कर दिया है। इस अंदाज में संडे का जश्न मनाते दिखे क्रिस गेल।

इससे पहले शुक्रवार को क्रिस गेल ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपने फैन्स से पूछा,'आपने मेरे लिए इस वीकंड पर क्या प्लान किया है। गेल ने इस वीडियो के साथ फैन्स को पहले ही यह बता दिया था कि उन्हें सिर्फ इस तरह का ही मूड पसंद है।



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OHVEgW
Powered by Blogger.