Header Ads

Header ADS

पर्यावरण के प्रति बढ़ रही जागरूकता

Publish Date: | Sun, 05 Jul 2020 04:01 AM (IST)

फोटो 11

पातालकोट में भैयाजी सरकार कर रहे चतुर्मास

तामिया। पातालकोट में संत भैयाजी सरकार का चातुर्मास शुरू होते ही पर्यावरण को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। प्रकृति उपासक नर्मदा मिशन के संस्थापक भैया जी सरकार ने रातेड़, कारेयाम में वृक्ष देवता का पूजन कर प्रकृति संरक्षण का आगाज कर दिया। उन्होंने बताया कि सनातन परंपरा है कि हम वर्षा ऋतु में प्रकृति के बीच चातुर्मास व्यतीत करते हैं।

विश्व की धरोहर पातालकोत वास्तव में जीवन जीने की कला का केंद्र है दुर्लभ प्रजाति की जड़ी बूटियों का भंडार उपहार और उपचार का केंद्र देवस्वरूप वृक्ष हैं। यहां अंधाधुंध कटाई से पेड़ों की कमी और भूस्खलन की समस्या उभरी है। हम चातुर्मास में शासन प्रशासन सामाजिक संगठनों से अपील कर रहे हैं कि विश्व की धरोहर पातालकोट में आकर अपना सच्चा धर्म निभाएं। पातालकोट हमारा देवालय है यहां प्रत्यक्ष देव वृक्ष मूर्तियों की स्थापना की गई है। देवालय की जागृत मूर्तियां यहां स्थापित की जा रही हैं। घरों में तुलसी कोट में लगाया गया पौधा घर की प्रसन्नाता और संपन्नाता का आधार है। पातालकोट समूचे समाज की प्रसन्नाता संपन्नाता का आधार है दुर्लभ प्रजातियों की जड़ी बूटियां लुप्त हो रही हैं पातालकोट का क्षय हो रहा है। पूरे श्रावण मास में पातालकोट को चेतन देवालय मानकर देव वृक्ष मूर्तियों की स्थापना कर रहे हैं।

एक जुलाई से पातालकोट के रातेड़, कारेयाम में व्यापक पैमाने पर पौधरोपण हुआ। कारेयाम में संत भैयाजी सरकार ने बताया कि तुलसीकोट पूजन और दर्शन की तर्ज पर पातालकोट पूजन और दर्शन का महत्व देश दुनिया के सामने लाने के लिए चातुर्मास महोत्सव पातालकोट में जारी है। इसका संकल्प उन्होंने 12 वर्ष पूर्व लिया था। स्थानीय वन विश्राम गृह तामिया में उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा परिवार द्वारा आग्रह किया गया था कि वे इस चातुर्मास में छिंदवाड़ा परिवार को सेवा का अवसर प्रदान करें। जिसके बाद उन्होंने सहमति प्रदान की। ज्ञात हो कि नर्मदा मिशन द्वारा विगत 4 वर्षों पूर्व भी प्रकृति संरक्षण के कार्यों में जन जागरूकता लाने हेतु रातेड़-पातालकोट में पातालकोट महोत्सव का आयोजन भैया जी के सानिध्य में किया गया था।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source

Powered by Blogger.