कैलाश कुशवाहा ने दिया SP को आवेदन, सुनवाई नहीं तो समस्त परिवार होगा आत्महत्या पर विवश / SHIVPURI NEWS
शिवपुरी। खबर एसपी शिवपुरी को दिए गए एक आवेदन पर से आ रही हैं कि सतनवाडा निवासरत कैलाश कुशवाह अपने भाईयो से परेशान हैं। साथ में सतनवाडा प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं,अगर उसके आवेदन पर सुनवाई नही हुई तो समस्त परिवार आत्महत्या करने पर विवश होना पडेगा।
यह है मामला
एसपी शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल को सतनवाडा निवासी कैलाश कुशवाह और मीना कुशवाह ने एक आवेदन सौंपा हैं। आवेदन के अनुसार केलाश के भाइयों के साथ मिलकर राज बहादुर गुर्जर जो थाना प्रभारी सतनवाड़ा का जीजा है ने उसकी पाटौर पर कब्ज़ा कर लिया है। यदि तीन दिन में मुझे मेरी पाटोर वापस नहीं मिली तो फिर मुझे अपने बच्चों और पति सहित जीवन लीला समाप्त करने विवश होना पड़ेगा।
मीना पत्नी कैलाश कुशवाह का कहना हैं कि वह तीन बार अधिकारियों को आवेदन देकर शिकायत कर चुके है। पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी राज बहादुर सिंह निवासी ठेह, नारायण कुशवाह,नरेंद्र कुशवाह, छोटू कुशवाह, गोलू कुशवाह निवासी सतनवाड़ा पर कोई कार्रवाई ना होने से परेशान हैं।
इस मामले में सतनवाड़ा थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर का कहना है कि कैलाश कुशवाह का अपने भाइयों के साथ बंटवारे को लेकर कुछ विवाद है। इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। जहां तक राजबहादुर से रिश्तेदारी की बात आप कह रहे तो एक ही समाज के होने से लोग रिश्तेदारियां निकालने लगते है।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2Yzx1r8
via IFTTT
