Header Ads

Header ADS

घायल प्रधान आरक्षक की इलाज के दौरान मौत, बेकाबू कार का शिकार हुआ था आरक्षक / SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खूबत घाटी के पास एबी रोड पर रविवार की रात तेज रफ्तार में चली आ रही बेकाबू कार ने एक—एक कर तीन बाईको को उडाया था। इस हादसे में 2 पुलिसकर्मी सहित 3 लोग घायल हुए थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल सतनवाड़ा थाने के प्रधान आरक्षक की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई है।

जैसा कि विदित हैं खूबत घाटी के पास रविवार की रात 10 बजे कार क्रमांक एमपी33 सी6560 के चालक ने लापरवाही एवं तेज रफ्तार से तीन बाइकों में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार प्रधान आरक्षक रामसिंह (55) पुत्र छोटे सिंह राजपूत को शिवपुरी जिला अस्पताल से ग्वालियर रैफर किया गया था।

सोमवार-मंगलवार की रात प्रधान आरक्षक की मौत हो गई है। वहीं हादसे में आरक्षक सुनील पुत्र रामसिंह जादौन और तीसरा बाइक सवार युवक दीपक (40) पुत्र मुन्नालाल शर्मा भी घायल हो गया था। इन दोनो के स्वास्थय में लाभ बताया जा रहा हैं। 


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2BbH1yW
via IFTTT
Powered by Blogger.