Header Ads

Header ADS

सड़क पर बात कर रहे थे दो दोस्त, ट्रक ने कुचल दिया मौके पर रोहित चौबे की मौत / PICHHORE NEWS

पिछोर। खबर जिल के पिछोर के खनियाधानां क्षेत्र से आ रही हैं कि कदवाया-खनियांधाना मार्ग पर स्थित जेराघाटी पर बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई हैं। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया है। बताया जा रहा हैं कि कार रोककर जेरा घाटी के पास दो युवक बात कर रहे थे। तभी जेराघाटी को क्रोस कर रहे एक ट्रक ने दोनो युवको को कुचल दिया जिससे एक युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रोहित चौबे उम्र 26 साल पुत्र गुरूदत्त चौबे निवासी खनियाधाना अपनी कार से भाभी को छोडने तेरही गांव गया था। वापस लौटने समय दोस्त रविन्द्र यादव मिल गया और कार रोककर दोनो दोस्त बात कर रहे थें। तभी शाम करीब 6.30 बजे ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 9019 तेज रफ्तार से आया और दोनो में टक्कर मारकर सडक से नीचे उतर गया। हादसे में रोहित की मौके पर मौत हो गई हैं। जबकि रविंद्र घायल हो गया हैं। 


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2YAw1o5
via IFTTT
Powered by Blogger.