Header Ads

Header ADS

शायद जसवंत जाटव भूल गए वे विधायक हैं या पूर्व विधायक, विधायक बन लिख बैठे CM और DM को खत / KARERA NEWS

करैरा। करैरा के पूर्व विधायक शायद वह भूल गए हैं कि वह पूर्व विधायक हैं या विधायक। 2 पत्र जो सीएम और डीम को लिखे हैं वह बतौर करैरा विधायक क लेटर पेड पर लिखे हैं। यह पत्र दिन भर चर्चाओ में बने रहे हैं और आम जन में चर्चा का केन्द्र बन गए।

बताया जा रहा हैं कि करैरा के पूर्व विधायक जाटव ने 27 मई 2020 को अतिथि शिक्षकों को नियमित किए जाने को लेकर सीएम शिवराजसिंह को लिखा है। इसमें कहा है कि लॉकडाउन के फेर में वेतन न मिलने से अतिथि शिक्षक गहरी परेशानी में हैं। 12 सालों से वे लगातार अतिथि बतौर काम कर रहे हैं।

अब उन्हें नियमित किया जाना चाहिए। कोरोना के समय आर्थिक तंगी से जूझ रहे यह शिक्षक जिस जगह तैनात हैं, उन्हें वहीं पदस्थ किया जाए। 12 माह का सेवाकाल और अतिथि शिक्षक 3 वर्षों या 200 दिन का अनुभव प्राप्त कर चुके हैं, उनको नियमित किया जाए। विभागीय परीक्षा लेकर ऐसा किया जाए। अतिथि शिक्षकों को हिमाचल प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों की तरह 62 साल की आयु तक सेवा दी जाए। 27 मई 2020 को लिखे गए इस पत्र में जसमंत जाटव विधायक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23 करैरा के साथ उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं, जबकि अब वे पूर्व विधायक हैं, विधायक नहीं हैं।

पूर्व विधायक ने कर डाला विधायक प्रतिनिधि नियुक्त

23 जून 2020 को जसमंत जाटव विधायक के लेटरपेड पर दतिया कलेक्टर को एक पत्र लिखा गया है। इसे भी बतौर विधायक जाटव ने लिखा है। इसमें करैरा विधानसभा क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतें दतिया जिले में आने व इन पंचायतों का शासकीय कामकाज देखने के साथ-साथ जिला पंचायत व जिला योजना समिति की बैठक आदि में विधायक प्रतिनिधि के रूप में श्यामपाल सिंह परमार निवासी ग्राम भिलाड़ी को नियुक्त किया है।

यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इलाके के लोग उस पर चुटकी भी ले रहे हैं। पत्र वायरल होने के बाद विधायक ने कहा कि उन्होंने कुछ माह पहले पत्र लिखे थे तारीख नहीं डाली थी। कुल मिलाकर विरोधाभासी बयान को लेकर लोग चटकारे लेते नहीं थक रहे।

यह कहते हैं पूर्व विधायक जसवंत लाटव

जब पूर्व विधायक जसमंत जाटव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह पत्र कुछ महीने पहले के हैं। जब हमने प्रतिवेदन तैयार किए थे। तारीख नहीं डाली थी, लेकिन हो सकता हैं हमारे बच्चे ने पत्र पर तारीख लिखकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। मेरी भी जानकारी में यह बात आई है। मैंने कोई पत्र नहीं लिखे। मुझे अच्छे से पता है। वर्तमान में मैं विधायक नहीं हूं तो पत्र कैसे लिख सकता हूं।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3eoWwCd
via IFTTT
Powered by Blogger.