Header Ads

Header ADS

मानसून के पहले की बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

Publish Date: | Sat, 13 Jun 2020 04:13 AM (IST)

सौंसर में जिनिंग मिल में भरा पानी, जुन्नाारदेव में खेल मैदान हुआ जल मग्न

फोटो 11

शहर में दिन भर हुई रिमझिम बारिश

फोटो 14

जुन्नाारदेव में थोड़ी देर की बारिश में ही लबालब हुआ खेल मैदान

15

सौंसर में झमाझम बारिश से जिनिंग में भरा पानी

छिंदवाड़ा। जिले में शुक्रवार को विभिन्ना स्थानों पर बारिश हुई। मानसून से पहले ही हुई बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। जुन्नाारदेव में जहां खेल मैदान जल मग्न हो गया। वहीं सौंसर में जिनिंग में पानी भर गया। छिंदवाड़ा शहर में भी सड़कों पर जल भराव की स्थिति बन गई। हालांकि मौसम में आए बदलाव से गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की।

शुक्रवार को एक घंटे हुई बारिश के चलते नगर का नेहरू स्टेडियम खेल मैदान पानी से पूरा लबालब हो गया। खेल मैदान में एक घंटे की हुई बारिश में जल निकासी की उचित व्यवस्था ना होने के कारण पूरी तरह स्विमिंग पूल में परिवर्तित हो गया। ज्ञात हो कि हर वर्ष वर्षा काल में नेहरू स्टेडियम का यह खेल मैदान जल निकासी की उचित व्यवस्था ना होने के कारण पूरी तरह भर जाता है। इस मैदान में पानी भर जाने के कारण खेल प्रेमियों को निराश होना पड़ता है। शुक्रवार को हुई 1 घंटे बारिश के कारण एक बार फिर मैदान ने अपनी तस्वीर बयां कर दी।

झमाझम बारिश से जिनिंग में भरा पानी

सौंसर। शुक्रवार को अचानक 3 बजे के बाद में सौंसर क्षेत्र में झमाझम हुई बारिश क्षेत्र तरबतर हो गया, दौरान सबसे ज्यादा परेशानी सीसीआई को अपना कपास बेचने कृषि उपज मंडी में गाड़ियां लेकर आए हुए किसानों और जिनिंग संचालकों को हुई है। छिंदवाड़ा रोड स्थित सौसर कार्टन जिनिग, गायत्री इंडस्ट्रीज के परिसर मैं पानी भर गया। हालांकि कपास ढका होने के चलते कपास को अधिक नुकसान नहीं हुआ। जिनिंग संचालक राजू राठी, मनोज जुनेजा ने बताया कि जिनिग में पानी भर गया है। कपास गंजी खुलने के बाद ही कपास का कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी मिल सकती है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source

Powered by Blogger.