Header Ads

Header ADS

ईडीसी बना कंटेनमेंट जोन, प्रशासन हुआ सतर्क

Publish Date: | Sun, 28 Jun 2020 04:12 AM (IST)

फोटो 13

पुलिस का लगा पहरा, परिवार के लोगों के लेंगे सैंपल

परासिया। ईस्ट डोंगर चिखली कालरी में मुंबई से आई महिला के पॉजिटिव निकलने के बाद प्रशासन ने इसे कंटेनमेंट जोन बना दिया है। पॉजिटिव मिली महिला के परिवार के आसपास के घरों को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। इस क्षेत्र में कई गलियां है। पुलिस ने यहां बैरिकेट्स लगा दिए हैं। वहीं पुलिस कर्मी की ड्यूटी कंटेनमेंट जोन के सामने लगा दी है।

मुंबई से 16 जून को युवक यहां आया था। उसे उसी दिन नागरिकों की शिकायत मिलने के बाद शेल्टर होम भेज दिया गया था। कार से आने के बाद वह अपने रिश्तेदार के घर के एक कमरे में रुका था। बाद में मुंबई से आए परिवार को शेल्टर होम भेज दिया गया था। इनसे मिलने कुछ रिश्तेदार आए थे। मिलने जुलने वालों की प्रशासन सूची बना रहा है। इनमें से भी नजदीकी संपर्क में आए लोगों की सूची बताई जा रही है। देर रात प्रशासन ने यहां एहतियातन सभी कदम उठा लिए थे। एसडीएम, तहसीलदार, टीआई सभी यहां पहुंच गए थे। संपर्क में लोगों की पूरी सूची बनने के बाद प्रशासन आगे के कदम उठाएगा। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव मिली महिला के पिता और मां भी कोरोना पॉजिटिव है। उनके संपर्कों में आने के बाद ही महिला के पॉजिटिव होने की बात कही जा रही है।

किराना दुकान गया था युवक

पॉजिटिव मिली महिला का पति मुंबई से आने के बाद समीप की किराना दुकान सामान खरीदने गया था। इसके अलावा वह कहीं और नहीं गया था। उसके संपर्कों की सूची बनाई जा रही है। उससे और परिवार के लोगों के टीम ने आज पूरी पूछताछ की। संपर्को की सूची बनाई। लगभग 12 लोगों की सूची फिलहाल बनाई गई है। पीड़ि के घर में बीमार पिता हैं। जिन्हें पैरालिसिस है। इसके अलावा वार्ड 18 की निवासी उसकी बहन के बच्चे घर में है। बहन छिंदवाड़ा में बीपी की शिकायत के बाद भर्ती है। इसके अलावा घर में अन्य लोग है। सभी अभी घर में ही है। मुंबई से आया युवक और बच्चे शेल्टर होम में है।

पिपरिया से कार से आया था युवक

युवक मुंबई में रहता है। वहीं वह काम करता है। ट्रेन से वह पिपरिया तक आया। पिपरिया से वह कार से घर लौटा। हालांकि पूरे सफर के दौरान वे सुरक्षा से रहे। खुद को बचाया भी, लेकिन दो दिन पहले तबियत बिगड़ने पर पत्नी को आईसोलेट किया गया। युवक को लाने वाले भमोडी के ड्राईवर का भी सैंपल लिया जाएगा। ड्राईवर क्वारंटाइन नहीं था।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source

Powered by Blogger.