Header Ads

Header ADS

कांग्रेस संगठन में उठ रही है परिवर्तन की मांग

Publish Date: | Mon, 15 Jun 2020 04:08 AM (IST)

15 साल से नहीं हुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में चुनाव

सौंसर। सौंसर में कार्यकर्ताओं के द्वारा संगठन में नए चेहरों को कमान सौंपने को लेकर चर्चा की जा रही है, गौरतलब है कि सौंसर कांग्रेस में कुछ संगठन में पदाधिकारी पिछले 15 सालों से पद पर जमे हुए हैं, पार्टी हाईकमान के द्वारा लंबे समय से यहां पर कांग्रेस के अनुशांगिक संगठनों में फेरबदल या चुनाव नहीं किया है। लंबा समय होने के बाद अब इन पदाधिकारियों का विरोध शुरू हो गया है, कांग्रेस में मजबूती के लिए नए लोगों को मौका देने को लेकर लोग नई नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पिछले 15 वर्षों से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर पुनाराम बाविस्टाले काबिज हैं, अब कार्यकर्ताओं के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में फेरबदल के करने की मांग की जा रही है।

महिला कांग्रेस, ब्लॉक सेवादल में भी हो सकता है परिवर्तन

देखने में आया है कि सत्ता में कांग्रेस के आने के बाद से सक्रिय गतिविधियों में महिला कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल कहीं नजर नहीं आ रहा है, इसलिए यहां पर भी परिवर्तन की मांग उठ रही है। वर्तमान में नगर महिला कांग्रेस कमेटी में सीमा ठाकरे को नगर महिला अध्यक्ष बनाने को लेकर चर्चा हो रही है ,वहीं दूसरी ओर छिंदवाड़ा आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सांसद नकुल नाथ के सामने जपं सदस्य संदीप भकने या बेरड़ी के युवा नेता मुकेश जानभोर को जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ में दावेदारी पेश की।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने माना आभार

परासिया। भाजपा के शहरी मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि परासिया के तीस बिस्तरों के अस्पताल का उन्नायन सौ बिस्तरों के अस्पताल के रूप में करने की स्वीकृति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया के प्रयासों से यह संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परासिया में ही बनेगा। उन्होंने कहा कि खजिन प्रतिष्ठान मद से नौ करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। कलेक्टर द्वारा स्थान का चयन भी किया जा चुका था, लेकिन मप्र मे सरकार बदलने के कारण उक्त निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई थी। उन्होंने कहा कि अब अस्पताल परासिया में ही बनेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, तत्कालीन प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन और पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया का आभार व्यक्त किया।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source

Powered by Blogger.