Header Ads

Header ADS

नशा मुक्ति की अलख जगाने समाज का हर वर्ग आगे आए

युवाओं की राय-हम करेंगे अपने साथियों को जागरूक

फोटो सभी के नाम से है।

छिंदवाड़ा। नशा मुक्ति की अलख जगाने के लिए हर वर्ग को आगे आना होगा जिससे ही नशे पर नियंत्रण किया जा सकता है। समाज का प्रत्येक व्यक्ति यह कसम खा लेकिन हम नशा करेंगे ना ही किसी को नशा करने देंगे। कई परिवार इस नशे के कारण बर्बादी की कगार पर पहुंच गए है। नशा मुक्ति दिवस पर जिले में कई सामाजिक संगठनों द्वारा अलग जगाने का काम किया जाता है लेकिन यह अभियान सिर्फ एक खास दिन पर ही किया जाता है जबकि नशा मुक्ति की अलख तो हमेशा रह सकती है। नशा मुक्ति दिवस को लेकर शहर के युवाओं व जागरूक नागरिकों ने अपनी बातें रखी। नशा मुक्ति दिवस पर रैलियां व पेटिंग प्रतियोगिता के साथ ही नशे में डूबे लोगों को सही रास्ते पर लाने का कार्य भी किया जाना चाहिए।

– इनका कहना है।..

नशा मुक्ति दिवस पर हम युवाओं को जागरूक करने का काम करेंगे इस दौरान युवाओं को शपथ भी दिलाई जाएगी तथा नशे से होने वाली बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। नशे में सबसे ज्यादा युवा घिरा हुआ है।

राकेश सिंह, युवा

.. समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए, कई समाज नशा मुक्ति को लेकर अपने स्तर पर अभियान चलाता रहा है। जिसका असर यह देखने में मिला है कि नशे करने वालों की संख्या में कमी आई है।

संतोष कहार, युवा

.. प्रत्येक युवा को इस बात की शपथ लेनी चाहिए कि वह ना ही नशा करेगा ना ही किसी को करने देगा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ज्यादा नशा करते हैं। जिसको लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भी नशा मुक्ति को लेकर अभियान चलाना चाहिए।

गिरीश ताम्रकार, समाज सेवी

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source

Powered by Blogger.