Header Ads

Header ADS

क्वारंटाईन सेंटर तामिया में आरोग्य काढ़े का वितरण

छिन्दवाड़ा:  जिला आयुष अधिकारी डॉ.किशोर गाडबैल के निर्देशन में तामिया क्षेत्र स्थित क्वारंटाईन सेंटर में 9 व्यक्तियों को विगत 10 दिनों से लगातार आयुर्वेद चिकित्सालय तामिया की टीम द्वारा आरोग्य काढ़े का वितरण किया गया । जिला आयुष अधिकारी डॉ.गाडबैल ने बताया कि डॉ.कनिका खरपूसे, डॉ.प्रमिला यावतकर, श्री शिवांग चौरसिया, श्री राम कुमार डेहरिया, श्री सुखमन बट्टी, रवि ठाकुर, राजमणि भारती सहित आयुर्वेद चिकित्सालय तामिया की पूरी टीम द्वारा तामिया क्षेत्र में अन्य सभी लोगों को त्रिकटु चूर्ण संशमनी वटी का सेवन भी लगातार कराया जा रहा है ।

Powered by Blogger.