Header Ads

Header ADS

कोरोना से बचाव के लिए बांटी सामग्री

Publish Date: | Thu, 11 Jun 2020 04:10 AM (IST)

फोटो 12

भाजपा किसान मोर्चा ने किया कार्यक्रम

छिंदवाड़ा। भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी विजय अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा की जिला इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वितीय कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर किए गए कार्यो एवं लागू की गई योजनाओं का प्रचार, प्रसार और मास्क, सेनेटाइजर, साबुन एवं आयुष विभाग द्वारा निर्मित काढ़े का कृषि उपज मंडी कुसमेली में वितरण किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवं मोर्चा अध्यक्ष संजय सक्सेना द्वारा केन्द्र सरकार के किसानों के हित में लिए गए दूरगामी निर्णयों, नए मंडी सुधार कानून सहित विभिन्ना योजनाओं एवं गरीबों के हित में किए जनउपयोगी कार्यो के बारे में किसानों एवं व्यापारी बंधुओं को अवगत कराया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टीकाराम यदुवंशी, चौधरी रामेसिंह, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी, महामंत्री संजय पटेल, व्यापारी मंडल अध्यक्ष प्रतीक शुुक्ला, तरूण मल्होत्रा, पूर्व मंडी प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, सुनील डेहरिया, मंडल अध्यक्ष चित्‌रेश बारसकर, अल्केश साहू, सोनू सरसवार, रूपसिंग पटेल, ऋषिकांत ठाकुर, निरोत्तम चन्द्रवंशी, जीत सिंह ठाकुर, बिल्लू पटेल, अरुण चौधरी, मनोज वसूले, सुनील ठाकुर, मंडी सचिव डेहरिया जी सहित बड़ी संख्या में किसान हम्माल बंधु एवं व्यापारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय पटेल द्वारा किया गया।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source

Powered by Blogger.