Header Ads

Header ADS

गुरूसिंघ सभा ने की छत्तीसगढ़ की राज्यपाल से मुलाकात

Publish Date: | Fri, 26 Jun 2020 04:13 AM (IST)

8

राज्यपाल अनुसुइया उइके से की मुलाकात

छिंदवाड़ा। श्री गुरुसिंघ सभा समिति छिंदवाड़ा द्वारा छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके से भेंट कर सरोपा प्रदान किया और कोरोना आपदा के दौरान समिति द्वारा जिले भर में किए गए कार्यों से अवगत कराया। श्री गुरुसिंघ सभा समिति ने जिले के लिए राज्यपाल के द्वारा किए गए सहयोग और जनसेवा के लिये सुश्री उईके के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि हमे गर्व है कि आप छिंदवाड़ा की बेटी है। इतने बड़े मुकाम पर पहुंचने के बाद भी आम आदमी की पहुंच आप तक पहुंचती है और आप सर्वसाधारण के सदा सहयोग के लिये तत्पर रहती हैं। श्रीगुरुग्रंथ साहब का आशीर्वाद लेने गुरुद्वारे पधारे सुश्री उईके ने समिति द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और समिति को धन्यवाद प्रेषित किया और कहा कि जब भी देश किसी भी संकट में आया है, तब सिख समाज देश के लिये सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तत्पर रहा है। इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त शासकीय अधिवक्ता सत्येंद्र ठाकुर, सरदार अजीत सिंग टुटेजा, सरदार गुरमीत सिंह अरोरा, सरदार खुशपाल सिंह भामरा, सरदार मंजीत सिंह बग्गा, सरदार रतनदीप सिंह अरोड़ा, सरदार सोनू टुटेजा उपस्थित थे।

सड़कों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या का हो निराकरणः कलेक्टर

नगर निगम के सभाकक्ष में हुई बैठक

फोटो 5

नगर निगम प्रशासक कलेक्टर ने ली बैठक

छिंदवाड़ा। नगर पालिक निगम शहरी क्षेत्र में कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं में पीएम आवास योजना और स्मार्ट सीटी मुख्य है। जिसके कार्य की रफ्तार धीमी होने पर गुरूवार को कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाएं। साथ ही अन्य विभागीय योजनाओ की बारी-बारी से समीक्षा की गई। साथ ही दिशा निर्देश भी दिए गए। नगर पालिक निगम के सभाकक्ष में गुरुवार की सुबह कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने निगम के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में कलेक्टर श्री सुमन ने निगम की योजना पीएम आवास योजना, अमृत योजना, स्वच्छ भारत योजना, सिटी बस सर्विस, सिवरेज पाइप लाइन का कार्य, एनयूएलएम सहित सुपर स्मार्ट सिटी मॉडल रोड योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति सहित अन्य कार्यो की समीक्षा की गई। इस दौरान स्टार्ट सिटी सहित पीएम आवास योजना के कार्य की रफ्तार धीमी होने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही दिशा निर्देश दिए कि जल्द से जल्द से कार्य किए जाएं। इसके अलावा अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान बैठक में निगम आयुक्त हिमांशु सिंह सहित अन्य अधिकारी औरकर्मचारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री सुमन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत विभिन्ना घटकों, स्वच्छ भारत मिशन, सिटी बस ट्रांसपोर्ट, रेलवे ओवर ब्रिज, मुख्यमंत्री अधोसंरचना सड़क, अमृत मिशन जल प्रदाय, अमृत मिशन हरित क्षेत्र विकास, वर्ल्ड बैंक पोषित सीवरेज, सुपर मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और नेशनल अर्बन लाइवलीहुड मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों और कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। नगर निगम प्रशासक कलेक्टर श्री सुमन ने विभिन्ना प्रोजेक्ट्स और कार्यों में प्रगति की जानकारी लेते हुये निर्देश दिए कि सीवरेज प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहे कार्यों में व्यवस्था ठीक करें। सड़कों पर जलभराव और कीचड़ की शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाए। नागरिकों को आवागमन में किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। नगर निगम के अंतर्गत चल रहे विभिन्ना कार्यों को चरणबध्द तरीके से बजट उपलब्धता के आधार पर प्राथमिकता तय करते हुए किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत विभिन्ना घटकों का संचालन कार्य योजना बनाकर करें जिससे प्रोजेक्ट सफल हो सके। पुराने आवासों के निर्माण में आ रही समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराया जाए। सभी आवासों की जियो टैगिंग अनिवार्य रूप से कराई जाएं। आवासों के निर्माण लागत के पश्चात शेष बची राशि से प्राथमिकता के आधार पर बैंक लोन चुकाया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को कचरा प्रसंस्करण प्लांट का कार्य 15 जुलाई से अनिवार्य रूप से प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source

Powered by Blogger.