Header Ads

Header ADS

स्कूल संचालक फीस को लेकर पालकों पर बना रहे दबाव

सौंसर। ब्लॉक एनएसयूआई सौंसर के द्वारा राज्यपाल के नाम तहसीलदार डॉ. अजय भूषण शुक्ला को संपूर्ण जिले की शाला महाविद्यालयों की फीस माफ करने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक एनएसयूआई अध्यक्ष मनीष रुंघे, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज बंसोड़ ने बताया कि लाक डाउन कोरोना महामारी के चलते जिला सौंसर क्षेत्र के लोगों के सामने जीवन यापन करने को लेकर संकट ओर भूखे मरने की नौबत आ गई है, सौंसर के स्कूल कॉलेज प्रबंधन लगातार पालकों से फीस वसूली को लेकर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है .

3 महीने स्कूल बंद रहने के बावजूद भी स्कूलों के द्वारा बच्चों की मांग की जा रही है, स्कूल संचालकों के द्वारा जबरदस्ती पालकों पर मानसिक रूप से दबाव बनाया जा रहा है। सभी निजी स्कूल, महाविद्यालयों में पिछले 3 माह की सरकार ने फीस माफ करनी चाहिए। इस दौरान अभिषेक कुकड़े अक्षय सोमकुवर, संदीप यूवनाती आदि उपस्थित थे।

Powered by Blogger.