Header Ads

Header ADS

वास्तु टिप्स: इस कारण घर में नहीं टिक पाता है पैसा, तुरंत अपनाएं ये उपाय

वास्तु शास्त्र Image Source : INSTAGRAM/V_MOBILGRAPHER

वास्तु शास्त्र में आज  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से खूब मेहनत करने के बाद भी पैसों की कमी बनी रहती है या पैसे होते भी हैं तो ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाते।

 सबसे पहले तो अगर घर या दुकान में हमेशा मकड़ी के जाल लगे रहते हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें और आगे से साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। साथ ही अगर घर या दुकान की दीवारों पर निशान पड़ गए हैं या उसकी पपड़ी उतरने लगी है तो उसे जल्दी ठीक करवा लें। यह दिखने में तो बुरा लगता ही है, पर यह परेशानियों को भी बुलावा देने वाला है। 

बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए मुखिया इस दिशा में करके बैठे मुंह, जानिए अन्य दिशाओं के बारे में

घर-दुकान में लगे पौधों पर अगर सूखी पत्तियां नजर आये तो उन्हें तुरंत ही कांट दें। इसके अलावा घर या दुकान में या आस-पास कहीं चमगादड़ का डेरा हो तो यह बहुत ही अशुभ होता है। यह गरीबी और बीमारी, दोनों का कारण बनता है। 

आग में घी डालने वालों का ऐसा होता है हश्र, चाणक्य की इस नीति में छिपा है सफल जीवन का मंत्र

Powered by Blogger.