Header Ads

Header ADS

ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर तोड़ा दम

Publish Date: | Sun, 14 Jun 2020 04:05 AM (IST)

छिंदवाड़ा। शुक्रवार की रात कुंडीपुरा थानाअंतर्गत ग्राम वनगांव में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्हिया कलां चांद निवासी 24 वर्षीय संदीप वर्मा बाइक से रात को अपने ससुराल सुखारीकलां जा रहा था। रास्ते में वनगांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दीं। इस हादसे में युवक ने मौक पर दम तोड़ दिया।………………………………………

ट्रैक्टर पलटने से वृद्ध की मौत

छिंदवाड़ा। थाना नवेगांव अंतर्गत ग्राम सारई में ट्रैक्टर से खेत बखरने के लिए कुंवर सिंह पिता प्यारेलाल यदुवंशी पहुंचा था। इस दौरान मेढ़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। सूचना के बाद मौके पर नवेगांव पुलिस पहुंची थाी जिसने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुुरु कर दी है।…………………………………..

कुएं में गिरने से युवक की मौत

छिंदवाड़ा। पुलिस चौकी उमरानाला अंतर्गत ग्राम हिवरावासुदेव में खेत में बने कुंए में गिरने से किसान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिवरावासुदेव निवासी दुलीचंद पिता पूरन साहू उम्र 42 वर्ष घर से सुबह अपने तालाब के पास स्थित खेत गया था। कुएं की मोटर ठीक करने के लिए कुंए में रस्सी के सहारे उतर रहा था, लेकिन रस्सी कमजोर थी तथा वह टूट गई जिससे किसान कुएं में गिर गया। काफी देर के बाद भी जब किसान घर नहीं लौटा तो उसके परिजन उसे देखने खेत पहुंचे थे इसी दौरन कुंए में देखने पर दुलीचंद का शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। परिजनों घटना की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस चौकी घटना स्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source

Powered by Blogger.