Header Ads

Header ADS

वास्तु शास्त्र: कभी भी इस दिशा में ना लगाएं घड़ी, फैमिली पर पड़ेगा बुरा असर

वास्तु शास्त्र: कभी भी इस दिशा में ना लगाएं घड़ी, फैमिली पर पड़ेगा बुरा असर Image Source : INSTAGRAM/OUR_FIRST_HOME_NO55/

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए किस दिशा में घड़ी लगाना आपके लिए शुभ है और किस दिशा में घड़ी नहीं लगानी चाहिए। जिस प्रकार सही दिशा में घड़ी लगाने से अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं उसी प्रकार घर या ऑफिस में अगर गलत दिशा में घड़ी लगी हो तो यह आपके लिए नकारात्मक परिणाम ला सकती है | इसलिए सही दिशा का चुनाव करना बेहद जरूरी है | 

अग्नि दाह से भी बुरा हश्र करता है मनुष्य का ये बर्ताव, चाणक्य के इन विचारों में छिपी है सुखी जीवन की कुंजी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या ऑफिस की दक्षिणी दिशा की दीवार पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए | क्योंकि दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है और हिन्दू शास्त्रों में यम को मृत्यु का देवता माना गया है | इस दिशा में घड़ी लगाने से बिजनेस के मार्ग में बाधाएं आनी शुरू हो जाती हैं। साथ ही घर के लोगों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है | घर की दक्षिण दिशा के अलावा घर के मुख्य दरवाजें के ऊपर भी घड़ी न लगाएं। 

वास्तु टिप्स: घर में इस दिशा में घड़ी लगाने से आती है पॉजिटिव एनर्जी, बन जाते हैं सारे काम

घड़ी लगाने की सही दिशा

वास्तु के अनुसार घड़ी को घर या ऑफिस की पूर्वी, पश्चिमी या उत्तरी दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए। ये दिशाएं घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती हैं। इसके साथ ही इन दिशाओं में घड़ी लगाने से हमारा समय अच्छा बना रहता है और सारे काम भी बिना किसी अड़चन के अच्छे से हो जाते हैं।

वास्तु टिप्स: इस कारण घर में नहीं टिक पाता है पैसा, तुरंत अपनाएं ये उपाय



from India TV Hindi: lifestyle Feed https://ift.tt/3fTE0Ck
via IFTTT
Powered by Blogger.