Header Ads

Header ADS

कर्मचारियों ने मंडी को बना लिया निजी गोदाम

Publish Date: | Fri, 26 Jun 2020 04:13 AM (IST)

फोटो 11

प्याज का मामला गर्माया, नहीं हुई कार्रवाई

परासिया। परासिया कृषि उपज उप मंडी में प्याज रखने का मामला गरमा गया है। इस मंडी को कर्मचारियों ने अपनी निजी दुकान बना लिया है। बिना अनुमति मंडी में लाखों रुपयों की प्याज रख दी गई। नियमों को ताक पर रखकर गोदाम में प्याज रखने के मामले ने तूल पकड़ा लेकिन मंडी के ही कर्मचारियों की मिली भगत होने से चार दिनों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। वहीं प्याज भी व्यापारी के हवाले कर दिया गया।

व्यापारी ने प्याज को गोदाम से हटा दिया और बाजार में बेच दिया। जिस उद्देश्य के तहत व्यापारी ने गोदाम में प्याज रखी थी वह पूरा हो गया। प्याज स्टोर कर ली गई और अब बाजार में भेज दी गई, लेकिन मंडी के गोदाम में बिना नियमों का पालन किए प्याज रखने, गोदाम का उपयोग करने और मंडी को चूना लगाने के मामले में विभाग ने षिथिलता दे दी। इससे इस तरह की काम को अंजाम देने वाले के हौसले बुलंद हो गए। इस पूरे मामले में मंडी में ही चौकीदार का काम करने वाले गोलू पाल का नाम सामने आया था। गोलू का कहना है कि उसके पास मंडी का लाईसेंस भी है। प्याज उसकी थी। लगभग साढे चार सौ कट्टी प्याज यहां रखी गई थी। गोलू का घर भी मंडी से लगा ही है। उसके परिवार के लोग चौरई कृषि मंडी में काम करते है। मंडी का कर्मचारी होना और मंडी का ही लाईसेंस बना लेना ये चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंडी के गोदाम में रखी प्याज व्यापारियों की है। इससे पहले भी मंडी में लहसुन और अन्य उपज समय समय पर रखी जाती थी। इसकी कोई अनुमति नहीं ली जाती थी। पहली बार मामला सामने आने के बाद अब मंडी सचिव अपने कर्मचारियों को बचाने के लिए जांच को धीमी कर रहे है।

ईडीसी मैदान पर कब्जे के लिए फिर पहुंचे भू माफिया

फोटो 12

प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो खत्म हो जाएगा खेल मैदान

परासिया। ईस्ट डोंगर चिखली का खेल मैदान भू माफिया के कारण विवाद का विषय बन गया है। हथियार बंद गुंडे लेकर भूमाफिया मैदान पर कब्जा लेने के लिए पहुंच रहे है। ऐसे में यहां गंभीर मामला बन सकता है। प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो ईडीसी मैदान के कारण खूनखराबा हो सकता है वहीं खेल मैदान पर भू माफिया कब्जा कर लेंगे। कब्जे की कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोगों ने गुरुवार को फिर वेकोलि महाप्रबंधक, एसडीएम, तहसीलदार, संयुक्त मोर्चा यूनियन , विधायक पूर्व विधायक और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि ईस्ट डोंगर चिखली का खेल मैदान वेकोलि की संपत्ति है। इसके लिए जमीन अधिगृहित की गई थी। अब लगभग सौ साल बाद इसके दस्तावेज बनवाकर लोग कब्जे के लिए पहुंच रहे है। लंबे समय से ये विवाद का विषय बना हुआ है। प्रशासन और वेकोलि प्रशासन के द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने से स्थिति गंभीर बनती जा रही है। ज्ञापन में स्थानीय लोगों ने कहा कि सुखपाल धुर्वे नाम व्यक्ति ने राजस्व अभिलेखों में अवैध रूप से नामांतरण कर नियम विरुद्ध कार्य को अंजाम दिया है। इस भूमि पर वेकोलि द्वारा ग्राउंड बनाए जाने और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं कराने की मांग की गई। नीरज राय, विवेक यादव, सोहेल खान, शुभम गुप्ता, नईम खान, कुनाल यादव, अभिषेक सोनी, प्रशांत, राहुल शर्मा आकाष गुप्ता, गणेष आदि ने ज्ञापन सौंपा।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source

Powered by Blogger.