Header Ads

Header ADS

कलेक्टर श्री सुमन ने किया फीवर क्लीनिक सेंटर और कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

छिन्दवाड़ा: कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने आज जिले के विकासखंड हर्रई के भ्रमण के दौरान अमरवाड़ा अनुभाग के फीवर क्लीनिक सेंटर और कोविड केयर सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हर्रई, अमरवाड़ा और सिंगोड़ी के फीवर क्लीनिक सेंटर के साथ ही अमरवाड़ा और सिंगोड़ी के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर स्क्रीनिंग, सेम्पलिंग, कांट्रेक्ट वाले सेम्पलिंग, आई.एल.आई. की सेम्पलिंग,  स्क्रीनिंग टीम, कोविड केयर सेंटर में कोरोना पेसेंट के लिये अलग से प्रवेश और निकासी के रास्ते, बेड की व्यवस्था आदि चिकित्सकीय सुविधाओं का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान एस.डी.एम. श्री रोशन राय, तहसीलदार सुश्री रेखा देशमुख व बी.एम.ओ.डॉ.श्रीमती अर्चना कैथवास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Powered by Blogger.