Header Ads

Header ADS

बॉडी और मसल्स दोनों बना देगा ये दमदार शेक, जानिए बनाने का आसान तरीका

वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक शेक Image Source : INDIA TV

आज के समय में जिस तरह लोग मोटापा से परेशान हैं उसी तरह काफी ऐसे लोग हैं जो दुबलेपन से परेशान हैं। अधिक दुबले होने के कारण उनका आत्म विश्वास धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। वजन बढ़ाने के लिए लोग सप्लीमेंट आदि का सहारा भी लेने लगते हैं। जिसके काफी साइड इफेक्ट्स भी होते है। अगर आप मार्केट में मौजूद तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करके नैचुरल तरीके से अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना योग के बाद करें इस आयुर्वेदिक शेक का सेवन। 

स्वामी रामदेव के अनुसार नियमित रूप से प्राणायाम, योगासन के साथ-साथ अपनी डाइट का अगर ठीक ढंग से ख्याल रखा जाए को आप  1 माह में करीब 10 किलो वजन बढ़ा सकते हैं। इसके साथ हीआयुर्वेदिक औषधियों से मिलकर बनें इस शेक का सेवन भी जरूर करें। इस शेक का सेवन करने से आपका शरीर हष्ट पुष्ट होने के साथ-साथ शरीर अंदर से मजबूत होगा। जिससे हर तरह की बीमारियों कोसों दूर रहेगी। जानिए स्वामी रामदेव से इन स्पेशल आयुर्वेदिक शेक के बारे में।

बिना जिम जाए योग से बनाइए 6 पैक एब्स, स्वामी रामदेव से जानिए फिटनेस फॉर्मूला

औषधियों से भरपूर शेक बनाने के लिए सामग्री

  • आधा लीटर दूध
  • एक पका हुआ केला
  • 2-3 खजूर
  • 1 आम
  • 2-3 चम्मच पॉवर बीटा
  • एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर
  • आधा चम्मच शतावर पाउडर
  • आधा चम्मच सफेद मुसली पाउडर
  • 2-3 मुनक्का
  • 6-7 बादाम

खाना खाने के बाद की ये एक आदत बढ़ा सकती है वजन, चाहकर भी मोटापे से नहीं छुड़ा पाएंगे पीछा

ऐसे बनाएं वजन बढ़ाने वाला ये आयुर्वेदिक शेक

इन सभी सामग्रियों को एक ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से शेक बना लें। नियमित रूप से इसका सेवन करें। रोजाना योग करने के आधा या 1 घंटे बाद इस शेक का सेवन कर लें। इससे आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेंगे। 

जब बढ़ जाए अस्थमा तो इन चीजों से बना लें बिल्कुल दूरी, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने

Powered by Blogger.