Header Ads

Header ADS

सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी सड़क, आयुक्त ने दी हिदायत- बारिश के बाद ही करें काम

Publish Date: | Fri, 12 Jun 2020 04:15 AM (IST)

छिंदवाड़ा। शहर के विभिन्ना वार्डों में इन दिनों एक कंपनी द्वारा सीवरेज पाइप लाइन विस्तार के लिए सड़क खोदी जा रही है। सड़क खोदे जाने के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क में फैली काली मिट्टी के कारण लोग फिसलकर हादसे का शिकार भी हो रहे है। इस बात को ध्यान में रखते हुए गुरुवार की सुबह निगम आयुक्त ने शहर के कुछ वार्डों का दौरा किया और कंपनी के कर्मचारियों को हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि वे सड़क खोदने के बाद उसकी तत्काल ही मरम्मत करें। ऐसा न करने पर काम बंद कर दिया जाए। निगम आयुक्त हिमांशु सिंह ने गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे शहर के कई वार्डों का दौरा अपनी अधिनस्थ अधिकारियों के साथ किया। निरीक्षण के दौरानआयुक्त श्री सिंह ने पाया कि शहर के वार्डों में एक कंपनी द्वारा सीवरेज पाइप लाइन विस्तार के लिए सड़क खोद दी। सड़क खोदे जाने के बाद उन सड़कों की मरम्मत नहीं की। जिस कारण सड़क के गड्ढे सहित खोदे गए स्थान पर काली मिट्टी के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी होने के साथ ही वे हादसे का शिकार हो रहें हैं इस बात को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त श्री सिंह ने कंपनी के अधिकारियों को हिदायत दी कि वे सड़क खोदने के बाद उसकी मरम्मत तत्काल ही करें। ऐसा न करने पर वे काम बंद कर दे। आयुक्त श्री सिंह नेगुरुवार को शहर के कोलाढाना, प्रियदर्शनी कालोनी, ईमलीखेड़ा और सर्रा सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितता पर फटकार भी लगाई।

बगैर मास्क के घूम रहे 56 लोगों पर निगम की कार्रवाई

5 हजार 600 रुपए वसूले

छिंदवाड़ा। शहर में बगैर मास्क के घूमने वाले लोगों पर लगातार निगम कर्मियों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के चलते गुरुवार कोनिगम की टीम ने शहर में करीब 56 लोगों पर कार्रवाई की। जो बगैर मास्क के शहर में घूम रहे थे। इन पर कार्रवाई करते हुए करीब 5 हजार 600 रुपए की राशि वसूली गई। निगम आयुक्त हिमांशु सिंह ने बताया कि निगम कर्मियों द्वारा रोजाना ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, जो बगैर मास्क के शहर में घूमते हुए पाए गए। इन 56 लोगों पर कार्रवाई करते हुए निगम कर्मियों ने करीब 5 हजार 600 रुपए का जुर्माना किया। साथ ही हिदायत भी दी।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source

Powered by Blogger.