Header Ads

Header ADS

वास्तु शास्त्र: आपकी ये आदतें बन सकती है दुर्भाग्य का कारण, तुरंत करें बदलाव

वास्तु टिप्स Image Source : INSTAGRAM/V_MOBILGRAPHER

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए उन चीज़ों के बारे में, जो घर या बिजनेस में धन को आने से रोककर दुर्भाग्य को बढ़ाती हैं। सबसे पहले बात तिजोरी के पास या उसके पीछे रखी झाड़ू के बारे में । जिस तिजोरी या अलमारी में आप अपने पैसे या पूंजी रखते हैं और उसी के पीछे अगर झाड़ू भी रखते हैं तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। ऐसा करने से धन की हानि होती है। 

इसके अलावा किचन में दवाई का बॉक्स रखना भी ठीक नहीं होता। इससे परिवार के सदस्यों की सेहत पर असर पड़ता है। उनके स्वास्थ्य में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।  

घर में बाथरूम व शौचालय के दरवाज़ों को आवश्यकता न होने पर खुला नहीं छोड़ना चाहिए। इन्हें यूज़ करने के बाद तुरंत बंद कर दें । अन्यथा इससे घर और बिजनेस में लगातार पैसों का नुकसान होता रहता है। -

चाणक्य नीति: ये है मनुष्य का सबसे बड़ा भय, लग जाए तो जीवन बर्बाद होने में देर नहीं लगती

वास्तु टिप्स: घड़ी को कभी ना रखें तकिए के नीचे, पड़ेगा दिल और दिमाग पर बुरा असर



source https://www.indiatv.in/lifestyle/religion-vastu-tips-to-avoid-poverty-and-money-loss-in-hindi-721531
Powered by Blogger.