Header Ads

Header ADS

जम्मू-कश्मीर: शोपिया में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, ऑपरेशन जारी

Jammu & Kashmir Encounter Shopian latest update Image Source : ANI

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के सुगू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि दो से तीन आतंकी गांव में घिरे हुए हैं। शोपियां जिले में इस सप्ताह ये तीसरी मुठभेड़ हो रही है। बीती दो मुठभेड़ों में 9 आतंकी मारे जा चुके हैं। 

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने आज सुबह करीब 7:30 बजे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

शोपियां जिले में बीते सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था। उससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए थे।



from India TV Hindi: india Feed https://ift.tt/2YngczF
via IFTTT
Powered by Blogger.