Header Ads

Header ADS

सभी वितरण केंद्रों पर 26 जून से 13 जुलाई तक होगा शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन

छिन्दवाड़ा: राज्य शासन के निर्देशों के परिपालन में विद्युत बिल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये जिले के अंतर्गत सभी वितरण केंद्र स्तर पर 26 जून से 13 जुलाई तक शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन किया जायेगा। अधीक्षण अभियंता श्री एस.आर.येमदे ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से निर्धारित समयावधि में बिजली बिलों का भुगतान करने और बिजली बिल संबंधी किसी भी शिकायता के लिये इन शिकायत निवारण शिविरों के माध्यम से शिकायतों का निराकरण कराने की अपील की है। साथ ही उन्होंने शिकायत निवारण शिविरों के दौरान उपभोक्ताओं से शासन द्वारा कोविड-19 महामारी की रोकथाम के संबंध में जारी गाइड लाईन जैसे शारीरिक दूरी, मास्क लगाना आदि का पालन करने का आग्रह किया है।

Powered by Blogger.