Header Ads

Header ADS

21 जून को घर से गायब हुआ था सोनी नदी के पास मृत अवस्था में मिला / POHRI NEWS

पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के सकुला नदी में करबला के पास मंगलवार को एक 22 वर्षीय आदिवासी युवक की लाश मिली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक रामवरण आदिवासी (22) पुत्र अंगद सिंह आदिवासी निवासी कोहलापुर का शव सकुला नदी में करबला के पास मिला है।

मृतक के भाई सोनी आदिवासी ने बताया है कि मेरा भाई 21 जून से घर से बिना बताए गायब था और मानसिक रूप से कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था। इसकी सूचना मंगलवार को मिली कि सकुला नदी में शव पड़ा है। 

तब मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पोहरी थाना प्रभारी दीनबंधु तोमर ने शव को अपने कब्जे में कर मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2YruvV6
via IFTTT
Powered by Blogger.