Header Ads

Header ADS

तेज रफ्तार कार का कहर: 1-1 कर तीन बाईको को उडाया, प्रधान आरक्षक गंभीर घायल / SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। तेज रफ्तार कार ने खूबत घाटी के पर एक-एक करके 3 बाईको का उडा दिया। इस हादस में 2 पुलिसकर्मी सहित एक युवक के घायल होने की खबर मिल रही हैं। बताया जा रहा हैं 2 घायल पुलिसकर्मियो में 1 प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं जिसे इजाज के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया हैं।

खूबत घाटी के पास रविवार की रात 10 बजे कार क्रमांक एमपी33 सी6560 तेज रफ्तार में आ रही थी। कार अनियंत्रित हो गई और एक-एक करके तीन बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रधान आरक्षक रामसिंह (55) पुत्र छोटे सिंह राजपूत के सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिला अस्पताल शिवपुरी से ग्वालियर रेफर कर दिया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार आरक्षक सुनील पुत्र रामसिंह जादौन और बाइक सवार अन्य युवक दीपक (40) पुत्र मुन्नालाल शर्मा घायल हो गए। एक को निजी अस्पताल और दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल आरक्षक सतनवाड़ा थाने में ही पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि दोनों क्षेत्र में अलग-अलग बाइक से गश्त कर रहे थे।

हादसे के बाद कार का टायर फट गया, पहियों के निशान से पुलिस ने जब्त कर ली: सतनवाड़ा थाना पुलिस ने कार को पांच किमी दूर डोंगर रोड से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार का टायर फट गया था। रिम के निशान सड़क पर आ गए। उसी निशान के आधार पर पुलिस कार तक पहुंच गई। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3hvQMbD
via IFTTT
Powered by Blogger.