Header Ads

Header ADS

Chhindwara: 6 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

छिंदवाड़ा: हर्रई थाना क्षेत्र में रहने वाली 6 साल की मासूम के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपित को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मोनू उर्फ़ शरद डेहरिया पर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली 6 साल की नाबालिग अपने घर में थी। इस बीच परिजन काम में गए हुए थे। तभी क्षेत्र में रहने वाला आरोपित मोनू उर्फ शरद पिता दशरथ डेहरिया उम्र 24 साल घर आया और अपने साथ नाबालिग को घुमाने के बहाने साथ ले गया।

जहां आरोपित ने नाबालिग के साथ दुष्कृत्य किया। इसके बाद नाबालिग को उसके घर छोड़ दिया। जब दो दिन बाद अचानक ही नाबालिग की तबीयत खराब हुई तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। तब जाकर दुष्कृत्य होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर आरोपित मोनू के खिलाफ दुष्कृत्य सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध कायम किया था।

थाना हर्रई के अपराध क्रमांक 113/20 धारा 376, 376ए, 376 (क ) (ख ), 376 2 (च ) (छ )एवं पास्को एक्ट की धारा 3/4 का जघन्य आरोपी मोनू उर्फ शरद डेहरिया उम्र 26 वर्ष निवासी सुरलाखापा जो कि नाबालिक बच्ची का दूर के‌ रिश्ते से है।

Powered by Blogger.